एक अरसा बीत चुका है जब दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी की स्पिरिट से बाहर हुईं. लेकिन उनके फिल्म से आउट होने की चर्चा आज तक बनी हुई है. वहीं हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने फिल्म में 10 प्रतिशत प्रॉफिट की डिमांड की थी. इन्हीं दावों पर जर्नलिस्ट जानवी मनचंदा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें लिखा था, “संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय का दावा है कि दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' फ़िल्म में मुनाफे का 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा था. मैं बस यह सोच रही हूं कि क्या हम यह भूल गए हैं कि मेल एक्टर सालों से ऐसा करते आ रहे हैं? तो फिर जब कोई फीमेल ऐसा करती है, तो यह खबर क्यों बन जाती है?” इसी पोस्ट को दीपिका पादुकोण ने लाइक किया है.
दीपिका पादकोण ने पोस्ट को किया लाइक
पोस्ट में दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाया गया है, जिसमें एक महिला को उस चीज की मांग करने पर बुरा-भला कहा जा रहा है जो इंडस्ट्री में पुरुषों के लिए आम बात है. उन्होंने लिखा, जिस तरह का हंगामा हुआ, उसे देखकर तो ऐसा लगेगा जैसे उन्होंने पूरी फिल्म और वांगा की पूरी संपत्ति ही मांग ली हो. ऐसा लगता है कि मामला मेल ईगो से जुड़ा है. एक महिला ने डील ठुकरा दी, और पुरुष-प्रधान सोच (misogyny) किसी महिला के 'ना' को बर्दाश्त नहीं कर पाई." इस पोस्ट को 10900 लोगों का सपोर्ट और लाइक मिला, जिसमें दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- गुलजार का लिखा वो स्पेशल गाना, हनी सिंह ने उठाए थे लिरिक्स पर सवाल, खुद गीतकार ने कहा- अंतरा तो समझ लें
प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया दीपिका पादुकोण के स्पिरिट से निकलने के कारण
दीपिका पादुकोण ने पिछले साल स्पिरिट छोड़ दी थी. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह प्रोडक्शन की जरूरतों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही और एक नई मां होने के नाते उन्होंने अपने लिए 8 घंटे के काम के दिन की मांग की थी. हालांकि इस विवाद में हाल ही में मोड़ तब आया जब NTV तेलुगु के साथ एक इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म से दीपिका के बाहर होने की वजह बताई.
प्रणय ने कहा, "वजह वही है जो पहले बताई गई थी. एक तो मेहनताना था और दूसरा समय. इसके अलावा कुछ और वजहें भी थीं. उन्होंने फिल्म के मुनाफे का 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा था. इसके बाद बात हद से ज्यादा बढ़ गई. देखिए, वह कुछ भी मांग सकती हैं. अगर हम देना चाहें तो दे सकते हैं. लेकिन हमारे लिए बजट का हिसाब-किताब भी सही बैठना चाहिए. हमें लगा कि बात नहीं बन रही है. इसीलिए हमने दूसरे विकल्पों के बारे में सोचा. जैसे ही हमने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू किए, उन्होंने सारी बातें लीक करना शुरू कर दिया."
स्पिरिट के बारे में
स्पिरिट को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. जबकि प्रभास के अलावा तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं. वहीं मार्च 2027 में फिल्म रिलीज होने की तैयारी है. फिल्म का पिछले दिनों पोस्टर सामने आया था, जो काफी चर्चा में था.
ये भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण ने बताया नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में क्या है फर्क, बोले- भारतीय संस्कृति में तीनों के अर्थ अलग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं