मधुबाला ने बीते जमाने की सुपरस्टार थीं और उनकी जबरदस्त लोकप्रियता थी. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन कमाल अमरोही की 1949 की फिल्म 'महल' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. फिल्ममेकर के बेटे, ताजदार ने हाल ही में बताया कि मधुबाला और उनके पिता के बीच प्यार कैसे हुआ, लेकिन यह रिश्ता इसलिए खत्म हो गया क्योंकि मधुबाला चाहती थीं कि वे अपनी पत्नी सईदा को तलाक दे दें.ताजदार ने विक्की लालवानी से कहा, "मैं आपको बता दूं, मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी होती है कि शायद कमाल ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारतीय स्क्रीन की तीन सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ काम किया है. मीना कुमारी भारत की 'ट्रेजेडी क्वीन', मधुबाला, भारतीय स्क्रीन की 'वीनस', और हेमा मालिनी, 'ड्रीम गर्ल'."
यह भी पढ़ें- Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही यश की फिल्म के बिक गए 2.6 लाख से ज्यादा टिकट, लगभग 20 करोड़ रुपये हुई कमाई
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कमाल अमरोही और मधुबाला के रिश्ते के बारे में
ताजदार ने पुष्टि की कि वे वास्तव में एक रिश्ते में थे, लेकिन उनके पिता ने इसे खत्म कर दिया क्योंकि मधुबाला की मांग थी कि वे अपनी पत्नी को तलाक दें और अपने परिवार से अलग हो जाएं. ताजदार ने कहा, "उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं थीं. यह बात अखबारों में आ गई थी और इंडस्ट्री में हर कोई इसके बारे में जानता था. मधुबाला कोई साधारण हीरोइन नहीं थीं. वह अपने समय की एक बड़ी स्टार थीं और बहुत खूबसूरत थीं. दूसरों के साथ भी उनके रिश्तों की कई कहानियां थीं. यह जगजाहिर है कि वह दिलीप कुमार के साथ थीं."
उन्होंने दावा किया, "वह एक बड़ी स्टार और प्रोड्यूसर भी थीं। उनके पास बहुत पैसा भी था। उन्होंने कहा, 'मैं आपको इतनी रकम दूंगी। आप अपनी पत्नी और बच्चों को इतना पैसा दे दें और उन्हें अपनी ज़िंदगी से बाहर कर दें।'"उन्होंने आगे कहा, "मेरे पिता ने उनसे कहा, 'अब से हम नहीं मिलेंगे क्योंकि मैं कहानियां और डायलॉग बेचता हूं, अपने बच्चे और पत्नी नहीं। आप चाहती हैं कि मैं अपनी पत्नी को छोड़ दूं। ऐसा नहीं होगा। वह मेरे परिवार की महिला हैं।'"ताजदार ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मेरी मां को मधुबाला के बारे में पता नहीं था। उन्हें बस इतना पता था कि 'महल' बन रही थी और यह मेरे पिता के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी."
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर शिवम पंडित का जलवा कायम, 8वें दिन कुल इतनी हुई कमाई
कमाल अमरोही के बारे में
कमाल अमरोही ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी, बिलकिस का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने सईदा से शादी की और उनके दो बच्चे हुए - ताजदार और रुखसार. 1952 में कमाल अमरोही ने मीना कुमारी से शादी की और 1972 में मीना कुमारी की मौत तक वे साथ रहे. मीना कुमारी की मौत के बाद उन्होंने अपनी डॉक्टर से शादी की और 1993 में अपनी मौत तक उनके साथ रहे. मधुबाला का निधन 1969 में सिर्फ 36 साल की उम्र में हुआ. उनकी मौत जन्म से ही दिल की एक बीमारी, जिसे 'वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट' (दिल में छेद) कहा जाता है, उससे जुड़ी गंभीर दिक्कतों के कारण हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं