विज्ञापन

दूरदर्शन की 'लाजो जी' अब कहां हैं? 28 साल से टीवी से दूर, नहीं मिला काम तो छोड़ दिया मुंबई, आज ऐसे बिता रही जिंदगी

दूरदर्शन ने 80 और 90 के दशक में कुछ यादगार सीरियल दिए. ये उस वक्त घर घर में खूब देखे गए और इनकी पॉपुलैरिटी इस चरम पर रही कि किरदारों को लोग उसी नाम से बुलाने लगे थे.

दूरदर्शन की 'लाजो जी' अब कहां हैं? 28 साल से टीवी से दूर, नहीं मिला काम तो छोड़ दिया मुंबई, आज ऐसे बिता रही जिंदगी
दूरदर्शन के जमाने की ये पॉपुलर एक्ट्रेस आज सिल्वर स्क्रीन से दूर
Social Media
नई दिल्ली:

क्या आपको अनीता कंवर याद हैं? 'बुनियाद' की वही 'लाजो'? इस किरदार से अनीता कंवर घर-घर में मशहूर हो गई थीं. रमेश सिप्पी के सीरियल 'बुनियाद' में जो 1986 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था, आलोक नाथ, सोनी राजदान, कंवलजीत सिंह, दिलीप ताहिल, मजहर खान और गोगा कपूर जैसे कई कलाकार शामिल थे. यह शो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और उसके बाद के हालात पर आधारित था. ग्रामीण परिवार की बुजुर्ग महिला 'लाजवंती' उर्फ ​​'लाजोजी' के किरदार में अनीता कंवर बेहद पॉपुलर हुईं. लेकिन बाद में यही किरदार अनीता कंवर के लिए एक सजा बन गया.

'नेशनल हेराल्ड' को दिए एक इंटरव्यू में अनीता कंवर ने बताया था कि वे जहां भी जातीं, लोग उन्हें 'लाजोजी' कहकर बुलाते थे और यह मानने को तैयार ही नहीं होते थे कि असल में वे एक युवा महिला हैं. शो में अनीता कंवर ने 70 साल की एक महिला का किरदार निभाया था. इसके बाद वे 1992 से लेकर 1993 तक पुकार नाम के शो में नजर आईं. 1998 में स्टार प्लस के शो सबूत में वह इंस्पेक्टर केसी के रोल में नजर आईं. अनीता कंवर 1980 से लकर 1990 तक फिल्मों में भी एक्टिव रहीं वह मंडी, शीला, त्रिकाल, अमृत, दकैत, सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में नजर आईं. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक वह आखिरी बार साल 1990 में फिल्म 'थोड़ा सा रूमानी हो जाएं' में नजर आईं.

अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफें बटोरने के बावजूद उन्हें फिल्मों में कोई दमदार रोल नहीं मिला और वे 'टाइपकास्टिंग' यानी एक ही तरह के किरदारों में बंध गईं जो कि उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान साबित हुआ. कंवर के बारे में सिंगर और एक्ट्रेस इला अरुण ने कहा, "कितनी सॉफ्ट और सेंसिटिव एक्ट्रेस थीं, जिनमें नरगिस जैसी पोटेंशियल थी! आखिरकार वो शिमला चली गईं." काम मिलना बंद हुआ तो इसके अलावा उनके पास कोई चारा भी नहीं था. उन्होंने मुंबई छोड़ दिया. फिलहाल वह दिल्ली के नजदीक गुड़गांव में रहती हैं.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी टीवी शो में रोमांटिक सीन देख नाराज हुए फैन्स, बोले- परिवार के साथ नहीं देख पाए वो दो एपिसोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, Buniyaad, Anita Kanwal, Buniyaad Cast, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com