विज्ञापन

53 साल पुराना गाना, जया भादुड़ी और संजीव कुमार का रोमांस, हर आशिक का है फेवरेट, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया सदाबहार

1973 की फिल्म 'अनामिका' का 'बाहों में चले आओ' आज भी लोगों की पसंदीदा रोमांटिक धुनों में शामिल है. लता मंगेशकर की आवाज, मजरूह सुल्तानपुरी के बोल और आर.डी. बर्मन की धुन ने इस गाने को अमर बना दिया.

53 साल पुराना गाना, जया भादुड़ी और संजीव कुमार का रोमांस, हर आशिक का है फेवरेट, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया सदाबहार
लता मंगेशकर का वो रोमांटिक गाना जो आज भी दिलों पर करता है राज
नई दिल्ली:

साल 1973 में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें सस्पेंस, रोमांस और इमोशंस का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिला जिसकी कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी लोगों ने बेहद पसंद किया.  इस फिल्म का एक गीत जिसे लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज में ऐसा पिरोया की ये 53 साल बाद भी ये गाना  रोमांटिक प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. इस गाने में महबूबा अपने प्रेमी के लिए अपने इश्क का इजहार करते हुए उसे अपने पास बुलाती है. 

जया भादुड़ी और संजीव कुमार पर फिल्माया गया था गाना

साल 1973 मे आई फिल्म 'अनामिका' का गाना बाहों मे चले आओ जिसमें संजीव कुमार के साथ जया भादुड़ी नजर आई थीं. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी, बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे और धुन आर.डी. बर्मन ने तैयार की थी. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी सादगी में छिपा रोमांस. गाने में जया भादुड़ी संजीव कुमार को अपने करीब आने के लिए कहती हैं. गाने के बोलों में प्रेमिका की नाराजगी, चाहत और अपनापन साफ दिखता है.

इसमें जया, संजीव को अपने पास रोकती है और प्यार का इजहार करती हैं. यही वजह है कि ये गाना सिर्फ एक रोमांटिक गीत नहीं लगता, बल्कि फिल्म की कहानी का हिस्सा महसूस होता है.

मजरूह के बोल और आर.डी. बर्मन की धुन

इस गाने की खूबसूरती इसके बोल थे, जिन्हे सादगी के साथ लिखा गया था. मजरूह सुल्तानपुरी ने ऐसे शब्द लिखे, जिनमें प्रेमिका की बेबाकी और इमोशंस दोनों साफ दिखाई देते हैं. वहीं आर.डी. बर्मन ने इसकी धुन को बनाया और लता मंगेशकर की आवाज ने इस गाने को कल्ट बना दिया. ये गाना इतना पसंद किया गया कि आज 53 साल के बाद भी इस गाने को पुराने रोमांटिक हिंदी गानों की लिस्ट में इसका नाम शामिल किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 1974 का वो गाना जिसमें गर्लफ्रेंड के फादर के सामने शशि कपूर ने खुल्लमखुल्ला किया था चैलेंज, गाने के टाइटल पर बनी शाहरुख-काजोल की फिल्म, किशोर-आशा ने बनाया सदाबहार

आज भी जब 'बाहों में चले आओ, हमसे सनम क्या पर्दा' सुनाई देता है तो 70 के दशक का वही मासूम लेकिन बेबाक रोमांस आंखों के सामने आ जाता है. लता की आवाज, मजरूह के बोल, आर.डी. बर्मन की धुन और जया-संजीव की केमिस्ट्री ने मिलकर इस गाने को ऐसा बनाया, जिसकी मिठास पांच दशक बाद भी कम नहीं हुई.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Anamika Movie Songs, Hindi Songs, Lata Mangeshkar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com