90 के दौर में कुछ ही आवाजें थीं, जो हर फिल्म में सुनाई देती थीं, जिसमें कुमार सानू का नाम भी शामिल है. उनके गानों ने उस दौर को और खूबसूरत बना दिया था, जिनकी प्लेलिस्ट आज भी मिलेनियल्स से लेकर जेनजी की लिस्ट में आज भी शामिल है. इतना ही नहीं गाना गाने के अलावा कुमार सानू ने गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवाया है. दरअसल, कुमार सानू ने महज 1 दिन में 28 गाने गाकर इतिहास रचा था. यही नहीं 1993 में उनके सभी गाने हिट साबित हुए थे. वहीं 90s के दौर पर आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की आवाज कुमार सानू बने. लेकिन जब हाल ही में उनसे पूछा गया कि उनकी सिंगिंग के साथ किस एक्टर ने जस्टिफाई किया. इस पर उन्होंने सुपरस्टार ऋषि कपूर का नाम लिया.
कुमार सानू और ऋषि कपूर के गाने
कुमार सानू ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, “मैंने जितने भी गाने गाए हैं उनमें से ऋषि कपूर ने उन्हें सबसे अच्छी तरह निभाया. उनके बाद शाहरुख खान और अन्य कलाकार आते हैं. उनके जैसे कोई एक्टर नहीं हो सकता” जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कुमार सानू ने ऋषि कपूर के लिए कई दिल जीत लेने वाले गाने गाए, जिसमें सोचेंगे तुम्हें प्यार, जब से तुमको देखा है सनम, तेरी उम्मीद तेरा इंतजार, गवाह है चांद तारे गवाह है. इसके अलावा दीवाना फिल्म के गाने आज भी कुमार सानू और ऋषि कपूर की जुगल बंदी के लिए फेमस है.
यह भी पढ़ें | प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी, 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, भाल सिंह ने बनाया कल्ट
कुमार सानू के करियर का टर्निंग प्वॉइंट बना ये गाना
कुमार सानू ने ऋषि कपूर के लिए 1992 में आई फिल्म दीवाना के लिए कई गाने गाए, जिसमें एक गाना सोचेंगे तुम्हें प्यार करें की नहीं खूब पॉपुलर हुआ. यह गाना कुमार सानू के करियर का टर्निंग प्वॉइंट बन गया. कहा जाता है कि इस गाने को केवल 9 मिनट में रिकॉर्ड किया गया था. वहीं ऋषि कपूर की आवाज में कुमार सानू छा गए और फिर शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की आवाज बने.
1993 में कुमार सानू के हिट गाने
कुमार सानू ने 1 दिन में जहां 28 गाने गाकर रिकॉर्ड बनाया तो वहीं 1993 में कई कल्ट गाने गाकर फैंस के दिलों में बस गए. इस लिस्ट में शामिल गाने....
बाजीगर ओ बाजीगर (शाहरुख खान)
ये काली काली आंखें (शाहरुख खान)
तेरे चेहरे पे (शाहरुख खान)
तेरे दर पर सनम (राहुल रॉय)
बादलों में छुप रहा चांद (राहुल रॉय)
आने वाला कल एक सपना है (राहुल रॉय)
यह भी पढ़ें | 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, पांच के 5 गाने सुपरहिट, 8 एक्टर्स को किशोर, अमित, रफी, आशा की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं