विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2023

तस्वीर में नजर आ रही हैं ये छोटी लड़कियां हैं बॉलीवुड की सबसे कूल बहनें, एक बनी 'डासिंग क्वीन' तो दूसरी ने फिल्मों से किया किनारा

बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनका एक-दूसरे के साथ केवल दोस्ती का ही नहीं बल्कि बहन-भाई का भी रिश्ते है. यह बहन-भाई एक-दूसरे के लिए प्यार जताने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. यह सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ नई और पुरानी तस्वीरें भी शेयर करते हैं.

तस्वीर में नजर आ रही हैं ये छोटी लड़कियां हैं बॉलीवुड की सबसे कूल बहनें, एक बनी 'डासिंग क्वीन' तो दूसरी ने फिल्मों से किया किनारा
तस्वीर में नजर आ रही हैं ये छोटी लड़कियां हैं बॉलीवुड सबसे कूल बहनें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनका एक-दूसरे के साथ केवल दोस्ती का ही नहीं बल्कि बहन-भाई का भी रिश्ते है. यह बहन-भाई एक-दूसरे के लिए प्यार जताने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. यह सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ नई और पुरानी तस्वीरें भी शेयर करते हैं. अब इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों की बचपन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसे देखने के बाद कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा पा रहा है कि यह दोनों बहनें कौन हैं ?

मशहूर अभिनेत्री हैं दोनों बहनें

तो हम आपको बता दें कि तस्वीरों में नजर आ रही हैं यह दोनों छोटी लड़कियां मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं. मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. मलाइका अरोड़ा ने बहन अमृता के साथ अपनी इस बचपन की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

मलाइका अरोड़ा ने लिखा खास पोस्ट

तस्वीरों में मलाइका और अमृता अरोड़ा बेहद क्यूट दिख रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, 'हमेशा मेरी तरफ से खराब स्वास्थ्य और कुछ गंभीर रूप से खराब हेयर स्टाइल में.' सोशल मीडिया पर मलाइका और अमृता अरोड़ा की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. दोनों अभिनेत्रियों के फैंस तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहा जाता है, जबकि अमृता अरोड़ा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. उनका फिल्मों कुछ खास करियर नहीं रहा है.

नुकसान से बच गईं मलाइका अरोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Amrita Arora, Malaika Arora And Amrita Arora Childhood Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com