विज्ञापन

जेलर 2 की जान हैं ये पांच एक्टर, पाचों की उम्र 60 से पार, फिल्म में दिखाया है जबरदस्त एक्शन

Jailer 2: जेलर 2 में कई कलाकारों ने अपने रोल से फिल्मों को और भी ज्यादा धांसू बनाया है. लेकिन जेलर 3 में 5 ऐसे कलाकारों का एक्शन देखने को मिला, जिसे देख दर्शक सीटी बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

जेलर 2 की जान हैं ये पांच एक्टर, पाचों की उम्र 60 से पार, फिल्म में दिखाया है जबरदस्त एक्शन
Jailer 2: जेलर 2 की जान हैं ये पांच एक्टर, पाचों की उम्र 60 से पार, फिल्म में दिखाया है जबरदस्त एक्शन
NDTV

रजनीकांत (Rajinikanth) की सुपरहिट फिल्म जेलर का सीक्वल जेलर 2 (Jailer 2) अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है. इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर से अपने एक्शन अवतार में लौटे हैं. जेलर 2 में कई कलाकारों ने अपने रोल से फिल्मों को और भी ज्यादा धांसू बनाया है. लेकिन जेलर 3 में 5 ऐसे कलाकारों का एक्शन देखने को मिला, जिसे देख दर्शक सीटी बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह सभी कलाकार उम्र में 60 साल से ज्यादा के हैं. 

कौन है वो पांच कलाकार

जेलर 2 में रजनीकांत (Rajinikanth), मोहनलाल (Mohanlal), शिवा राजकुमार (Shiva Rajkumar), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ऐसे कलाकार हैं, जो 60 साल की उम्र ने ज्यादा हैं. ये पांचों कलाकार अपनी उम्र के बावजूद स्क्रीन पर जबरदस्त एनर्जी और एक्शन सीन दे रहे हैं. सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में वापस आए हैं. 75 साल की उम्र में भी उनका स्टाइल और एक्शन फैंस को पुरानी यादें दिला रहा है. 

वहीं मोहनलाल अपने कैमियो रोल में मैथ्यू के रोल में लौटे हैं, जबकि कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार ने नरसिम्हा का किरदार दोबारा निभाया है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ कामदेव के रोल में दिखे हैं और मिथुन चक्रवर्ती ने जेलर 2 में चक्री कल्पक का रोल किया है जो काफी दमदार परफॉर्मेंस है.

ऋतिक रोशन और विद्या बालन का धमाका

खास बात यह है कि ये पांचों कलाकार अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं-तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और बंगाली. फिर भी जेलर 2 में उन्होंने मिलकर एक शानदार टीम का रूप ले लिया है. फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने इन्हें ऐसे सीन दिए हैं, जहां इनकी मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा रोमांचक बनाती है. एक्शन सीक्वेंस में ये दिग्गज युवा कलाकारों को भी टक्कर देते नजर आते हैं.

जेलर 2 में रजनीकांत, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा जेलर 2 में युवा कलाकारों में ऋतिक रोशन और विद्या बालन ने शानदार रोल किया है. विद्या बालन का रोल हर किसी का दिल जीत सकता है. 

यह भी पढ़ें | Jailer 2 Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर 2, जानें कैसी है रजनीकांत की 10 कैमियो वाली फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Jailer 2, Jailer 2 Box Office, Mohanlal, Shiva Rajkumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com