रोमांस ऐसा जेनर है जो कभी भी आउटडेटेड नहीं होता है. लोगों को रोमांस से भरपूर हल्की फुल्की स्टोरीज हमेशा अट्रैक्ट करती हैं. इस वीकेंड आप भी ले सकते हैं ऐसे ही प्यार और तकरार से भरी वेब सीरीज का भरपूर मजा. हम आपके लिए लाएं है 10 बेहतरीन रोमांटिक वेब सीरीज जिन्हें देखकर आपका मूड भी हो जाएगा रोमांटिक….
1. इंदौरी इश्क
कास्ट-ऋत्विक, वेदिका भंडारी, तिथि राज, मिनी जोशी
ओटीटी-एमएक्स प्लेयर
प्लॉट- छोटे शहर की टीनएज लव स्टोरी से शुरू हुई कहानी समय के साथ इंटेस हो जाती है और अधूरे प्यार के दर्द को बड़ी खूबसूरती से बयां करती है.
2. बेबाकी
कास्ट-कुशाल टंडन, शिव ज्योति राजपूत, करण जोतवानी
ओटीटी-एएलटी बालाजी और जी 5
प्लॉट- एकता कपूर की इस पेशकश में मोहब्बत की दास्तान के साथ फैमिली ड्रामा और मीडिया हाउस की कहानी भी चलती है.
3. ताजमहल 1989
कास्ट- नीरज काबी, गीतांजलि कुलकर्णी, दानिश हुसैन
ओटीटी-नेटफ्लिक्स
प्लॉट- कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह सीरीज 1989 के रोमांटिक दौर को दर्शाती है. कहानी बताती है कि जब उस समय टिंडर जैसे एप्स नहीं थे तब दिल कैसे मिलते थे.
4. पवन एंड पूजा
कास्ट- शरमन जोशी, गुल पनाग, दीप्ति नवल
ओटीटी- एमएक्स प्लेयर
प्लॉट - पवन एंड पूजा तीन अलग-अलग पीढ़ी के कपल्स की कहानी है. रोमांस के साथ इसमें जेनरेशन गैप को भी कवर किया गया है.
5. इट हेपेंड इन कलकत्ता
कास्ट- नगमा रिजवान, करण कुद्रा, अनुष्का
ओटीटी-जी5
प्लॉट- इट हेपेंड इन कलकत्ता 1970 के दशक की प्रेम कहानी है जिसमें एक लड़की एक प्लेबॉय से सच्चा प्यार कर बैठती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
6. फ्लेम्स
कास्ट- ऋत्विक सीहोर, तान्या मानिकतला
ओटीटी-अमेजन प्राइम
प्लॉट- वेब सीरीज फ्लेम्स की कहानी बचपन में कोचिंग क्लास में हुए प्यार के बारे में है. टीन एज लव स्टोरी हर किसी को पसंद आती है.
7. कर ले तू भी मोहब्बत
कास्ट- राम कपूर, साक्षी तंवर
ओटीटी- जी 5 और ऑल्ट बालाजी
प्लॉट-यह एक दूसरे से बिलकुल अलग दो लोग के प्यार में पड़ने की कहानी है.
8. रोमिल एंड जुगल
कास्ट- मनराज सिंह, राजवीर सिद्धार्थ, सृष्टि गांगुली
ओटीटी- आल्ट बालाजी
प्लॉट- रोमिल एंड जुगल दो युवा समलैंगिग जोड़े की कहानी है.
9. फील्स लाइक इश्क
कलाकार- रोहित सराफ, राधिका मदान, तान्या मानिकतला, नीरज माधव
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
प्लॉट- फील्स लाइक इश्क़ में 6 अलग-अलग कहानियां हैं जो अर्बन लव के बारे में बताती है.
10. आई एम मैच्योर
कास्ट-रश्मि अगडेकर, ओमप्रकाश कुलकर्णी
ओटीटी-अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर
प्लॉट- आई एम मेच्योर स्कूल के दिनों में होने वाले प्यार की कहानी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं