विज्ञापन

नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश के 100 दिन का शराब और नॉनवेज के बिना जश्न, सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन

नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे हो गए हैं, जिसका जश्न मेकर्स ने मनाया. वहीं कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए.

नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश के 100 दिन का शराब और नॉनवेज के बिना जश्न, सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन
नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश की सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन, बिना शराब और नॉनवेज के मनाया जश्न
Instagram

नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश 2026 की सबसे सफल फिल्मों में से 1 है, जिसने 10 लाख कमाई से पहले दिन शुरुआत की थी. लेकिन 100 दिनों में 450 करोड़ पार का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर हासिल किया और केवल डेढ से 2 करोड़ के बजट में कई गुना ज्यादा कमाई करके अब तक की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई. वहीं इसी के चलते मेकर्स ने हनुमान अंश की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए. वहीं इस पार्टी की खास बात यह थी कि इस सक्सेस पार्टी में ना तो शराब थी और ही नॉनवेज फूड, जिसके कारण यह पार्टी और भी खास बन गई. 

हनुमान अंश की सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश के 100 दिन पूरे सिनेमाघरों में होने पर मेकर्स ने मुंबई के इस्कॉन जुहू में सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें कार्तिक आर्यन भी पहुंचे थे. ब्लू कलर की टीशर्ट और ब्लैक पैंट में वह मंदिर में पहुंचे थे जहां भजन और आरती में वह शामिल होते दिखे. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- रामायण की सीता का बदला अवतार, IPS ऑफिसर बन जुर्म का ममूटी-धनुष संग मचाई धूम, अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर देख फैंस बोले- ब्रूसली मोड एक्टिव

हनुमान अंश की अनोखी सक्सेस पार्टी 

अक्सर फिल्मों की सक्सेस का जश्न महंगे होटलों में होता है. लेकिन हनुमान अंश की सक्सेस पार्टी इस्कॉन मंदिर में रखी गई. जहां ना तो शराब थी और ना ही नॉनवेज खाना. वहीं सादगी से फिल्मी गानों की बजाय भजन पर सभी झूमते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं और इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 

नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश के बारे में

फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा पर है, जिसका बजट 1.08 करोड़ था. लेकिन भारत में फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 343.11 करोड़ रुपये का भारत  नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 404.97 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ओवरसीज में 48.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन शानदार 453.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. इसके बाद अब फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी ऐलान हो गया है, जो सोनी लिव पर 27 नवंबर को होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- कसौटी जिंदगी के में अनुराग की बहन का 26 साल में बदला लुक, एकता कपूर को कहा शुक्रिया, तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Success Story, Kartik Aaryan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com