अगर आप सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन से हटकर रोमांटिक वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके काम की है. इस वीकेंड आप घर पर बैठकर बेहतरीन रोमांटिक वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) पर एक से बढ़कर एक रोमांस से भरपूर वेब सीरीज मौजूद हैं जो आपको आपकी लव स्टोरी की याद दिला देंगी. तो अगर आपने रोमांस से भरपूर सीरीज देखने का मन बना लिया है तो फटाफट इन 5 वेब सीरीज को अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट में ऐड कर लें और देखना मिस न करें. आइए जानते हैं टॉप रोमांटिक वेब सीरीज की लिस्ट..
फ्लेम्स (Flames)
अमेजन प्राइम वीडियो की रोमांटिक सीरीज फ्लेम्स के तीन सीजन आ चुके हैं. पहले सीजन के बाद यह मोस्ट अवेटेड सीरीज बन गई. इस वेब सीरीज की कहानी कोचिंग प्यार पर बेस्ड है. ऋत्विक साहोरे, तान्या मानिकतला, सोनाक्षी ग्रोवर और शिवम काकर की एक्टिंग की चौकड़ी ने सीरीज की कहानी को रोमांस से भर दिया है. इस सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लिटिल थिंग्स (Little Things)
नेटफ्लिक्स पर मौजूद लिटिल थिंग्स वेब सीरीज में रोमांस का तड़का देखने को मिलता है. इस सीरीज की कहानी दो यूथ ध्रुव और काव्या के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. अजय भुइयां, प्रांजल दुआ, सुमित अरोड़ा और रुचिर अरुण के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरीज की कहानी आपको काफी पसंद आएगी.
मेड इन हेवन (Made in Heaven)
प्राइम वीडियो पर यह वेब सीरीज मौजूद है. दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिलता है. अगर आप रोमांटिक वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो यह टॉप 5 में से एक है. IMDB ने 'मेड इन हेवन' सीरीज को 8.3 की रेटिंग दी है.
कॉलेज रोमांस (College Romance)
अगर आप कॉलेज वाले रोमांस और टीनेज वाली लाइफ को फिर से एंजॉय करना चाहते हैं तो सोनी लिव पर मौजूद 'कॉलेज रोमांस' वेब सीरीज को देख डालिए. साल 2018 में रिलीज इस सीरीज को लेकर काफी बवाल भी मच चुका है. इस सीरीज की कहानी प्यार से लेकर दोस्ती और कॉलेज लाइफ पर बेस्ड है.
मिसमैच्ड (Mismatched)
भारत के नेशनल क्रश रोहित सराफ की इस रोमांटिक वेब सीरीज की काफी चर्चाएं हैं. यूट्यूब फेम प्राजक्ता कोहली के साथ उनकी जोड़ी ने इस वेब सीरीज में रोमांस का तड़का डाल दिया है. Mismatched का पहला और दूसरा सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं