विज्ञापन

The Vvaan box office collection day 3: द वन को मिला बंपर वीकेंड, संडे को बनीं ऑडियंस की फर्स्ट च्वॉइंस

The Vvaan Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन को दर्शकों का संडे को खूब प्यार मिला, जिसके चलते फिल्म का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 33 करोड़ तक पहुंच गया. 

The Vvaan box office collection day 3: द वन को मिला बंपर वीकेंड, संडे को बनीं ऑडियंस की फर्स्ट च्वॉइंस
The Vvaan box office collection day 3 द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
नई दिल्ली:

The Vvaan Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटसी हॉरर थ्रिलर द वन को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर जहां फिल्म के छठ पूजा वाले सीन वायरल हो रहे हैं तो वहीं सिद्धार्थ और तमन्ना की काफी तारीफ हो रही है. इसी बीच फिल्म की संडे को धुआंधार कमाई हुई, जो शुक्रवार और शनिवार से कई ज्यादा थी. इसी के साथ द वन को पहले वीकेंड पर अच्छी उड़ान मिली है. लेकिन वीकडेज में देखना होगा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म का कितना कलेक्शन होता है. 

द वन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 8 करोड़ कमाने के बाद द वन का दूसरे दिन का कलेक्शन 11.25 करोड़ रहा. वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई 14 करोड़ पर पहुंची. इसके चलते भारत में फिल्म की कमाई 33.25 करोड़ रही. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 39.65 करोड़ रहा. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 43.15 करोड़ हो गई है. 

ये भी पढे़ं- दो सौतेली बहन, जिनका एक ही है प्यार, उदित, सानू, अलका, सोनू, कविता के 9 के नौ गाने सुपरहिट, प्लेलिस्ट में जरुर होंगे 2002 में आई फिल्म के गाने

द वन बनीं संडे को पहली पसंद

तीसरे दिन 14 करोड़ की कमाई करने वाली द वन बॉक्स ऑफिस पर संडे को पहली पसंद रही. जहां एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर ने 7.55 करोड़ की कमाई तीसरे दिन संडे को हासिल करते हुए भारत में 22.45 करोड़ का नेट और 26.85 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया तो वहीं हनुमान अंश ने 9 करोड़ की कमाई 52वें दिन हासिल की, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ पहुंचा तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 362.70 करोड़ रहा. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 401.20 करोड़ पहुंच गया है. 

द वन को मिल रही तारीफें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन को फैंस ही नहीं सेलेब्स का भी प्यार मिल रहा है.  करण जौहर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर द वन की तारीफ करते हुए एक क्लिप शेयर की और लिखा, “Vvan ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की है और बिल्कुल सही निशाना लगाया है! बधाई और ढेर सारा प्यार, और दोस्तों, पार्टी कहां है?”

द वन की कहानी 

फैंटसी थ्रिलर द वन की कहानी मुंबई के एक इंजीनियर की है, जिसका नाम ऋषि है. वह ममता अपनी वाइफ के साथ छठ पूजा के मौके पर अपने गांव बिहार के देवांचल जाता है. फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अवतार गिल और अनुप सोनी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Vvaan, The Vvaan Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com