The Sabarmati Report box Collection Day 1: गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट बड़े पर्दे पर आ गई है. इस फिल्म में विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. अपने ट्रेलर के बाद द साबरमती रिपोर्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं 12वीं फेल के बाद विक्रांत मैसी के फैंस पर्दे पर उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब द साबरमती रिपोर्ट के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन सामने आ गया है.
द साबरमती रिपोर्ट ने अपने पहले दिन में काफी धीमी शुरुआत की है. यह फिल्म 12वीं फेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. इस फिल्म ने अपने पहले दिन 1.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं अब तक के मिले आंकड़ों के अनुसार द साबरमती रिपोर्ट ने अपने पहले दिन करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. कल सुबह तक इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
फिल्म की बात करें तो द साबरमती रिपोर्ट 22 साल पहले 22 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में होगी, जो कि 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने एक पत्रकार की भूमिका अदा की है. इन पत्रकारों के जरिए साबरमती एक्सप्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तस्वीर को दिखाया गया है. द साबरमती रिपोर्ट की कहानी अविनाश और अर्जुन ने मिलकर लिखी है. जबकि बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं