विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2020

तारा सूतारिया का Video हुआ वायरल, करीना कपूर के भाई संग स्टेज पर यूं मचाया धमाल...

एक्ट्रेस तारा सूतारिया (Tara Sutaria) का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तारा करीना कपूर के भाई आदर जैन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

तारा सूतारिया का Video हुआ वायरल, करीना कपूर के भाई संग स्टेज पर यूं मचाया धमाल...
तारा सूतारिया (Tara Sutaria) का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है
  • तारा सूतारिया का वीडियो हुआ वायरल
  • करीना कपूर के भाई संग किया स्टेज पर धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सूतारिया (Tara Sutaria) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तारा स्टेज पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात ये है कि वीडियो में तारा, एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के भाई आदर जैन (Adar Jain) के साथ जमकर डांस कर रही हैं. वीडियो में तारा और आदर 'दिल लुटिया' गाने पर स्टेज हंगामा मचा रहे हैं. तारा और आदर के इस वीडियो को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

Malang Box Office Collection Day 4: दिशा और आदित्य की 'मलंग' ने चौथे दिन भी कि धांसू कमाई, कमा डाले इतने करोड़


इस वीडियो में तारा सूतारिया (Tara Sutaria) ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है. मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के इस आउटफिट में तारा काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, ये वीडियो अनीसा के संगीत सेरेमनी के दौरान का है. 

Tanhaji Box Office Collection Day 32: अजय देवगन की फिल्म का धमाल जारी, अब तक किया इतना कलेक्शन

बता दें कि तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने बॉलीवुड में अपना कदम रखने से पहले टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी. चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर वह सबसे पहले बिग बड़ा बूम में नजर आई थीं. इसके बाद तारा सुतारिया 'द स्वीट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' में भी दिखाई दी थीं. हाल ही में एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आईं थीं, जिसमें उनके अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में तारा और सिद्धार्थ के साथ एक्टर रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tara Sutaria, Tara Sutaria Video Viral, Tara Sutaria Video, Tara Sutaria Dance With Aadar Jain, Aadar Jain, Kareena Kapoor Cousin, Tara Sutaria Singing Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com