विज्ञापन

Anirudh-Kavya Wedding Reception Guests: काव्या अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में होंगे VVIP मेहमान, पीएम मोदी- सीएम विजय को भी इनवाइट 

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी हो गई है, जिसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होना है, जिसमें राजनीति, क्रिकेट, बिजनेसमैन और एंटरटेनमेंट की दुनिया के वीवीआईपी शामिल होने वाले हैं.  

Anirudh-Kavya Wedding Reception Guests: काव्या अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में होंगे VVIP मेहमान, पीएम मोदी- सीएम विजय को भी इनवाइट 
अनिरुद्ध-काव्या की वेडिंग रिसेप्शन वीवीआईपी लिस्ट, क्रिकेट से लेकर राजनीति जगत की हस्तियां बनेंगी मेहमान
insta
नई दिल्ली:

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी हो गई है. वहीं इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि काव्या और अनिरुद्ध की शादी ग्रीस में हुई है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा उनका परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे. वहीं अब कपल का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होने वाला है, जिसमें राजनीति, क्रिकेट, बिजनेस और एंटरटेनमेंट जगत की कईं मशहूर हस्तियां शामिल होंगी. इसमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमिलनाडु के सीएम विजय का भी नाम शामिल है.  

पीएम मोदी से लेकर सीएम विजय होंगे शामिल

रिपोर्टस के अनुसार, काव्या मारन और अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में मेहमानों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है. इसके अलावा राजनीति जगत में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन शामिल हैं. रिपोर्टों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें- Sharda Sinha Last Chhath Song: शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत,छठ कोकिला के निधन से एक दिन पहले बेटे ने किया था रिलीज, 2024 से फैंस के बीच पॉपुलर

सिनेमा जगत की हस्तियां भी आएंगी नजर

फिल्म इंडस्ट्री से आमंत्रित मेहमानों में रजनीकांत, एआर रहमान, कमल हासन, धनुष और अजित कुमार अपने परिवार के साथ शामिल हैं. जबकि लिस्ट में अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा अल्लू रेड्डी, शिवकार्तिकेयन और उनकी पत्नी आरती, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार, एंड्रिया जेरेमिया, प्रसन्ना और सूरज वेंजारामूडु के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं. 

क्रिकेट जगत की हस्तियों को भी मिला न्योता

काव्या मारन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' से जुड़ी हैं, जिसके चलते वेडिंग रिसेप्शन में क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज भी रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं. इसमें एसआरएस की टीम पैट कमिंस, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल जैसे क्रिकेट के दिग्गज सितारे नजर आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Chhath 2026 Live Chhath Songs, Chhath Celebration: काजल राघवानी ने कहा 'भूल चूक माफ', निरहुआ शूटिंग में व्यस्त, शारदा सिन्हा-प्रियंका सिंह के के छठ गीतों की धूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anirudh Ravichander, Anirudh And Kavya Maran Wedding, Anirudh Ravichander And Kavya Maran Wedding Looks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com