हिंदी फिल्मों में कई ऐसे गाने रहे हैं जिन्होंने हमारी आंखों को की दफा नम किया है. हम जानते हैं जब आंख नम करने वाले भावुक गानों की बात आती है तो लोग ज्यादातर गोल्डन एरा की तरफ चले जाते हैं लेकिन हम जिस दर्दभरे गाने की बात कर रहे हैं वह महज 7 साल पहले ही आया था. इस गाने के भाव और बोल ऐसे थे कि इसे लिखते हुए गीतकार की आंखें भी भर आई थीं. हम जिस दर्दभरे हिंदी फिल्मी गीत की बात कर रहे हैं उसमें प्रेमी और प्रेमिका की जुदाई का दर्द का छिपा है.
प्रेमी इस गाने के जरिए प्रेमिका के जाने का गम बयां कर रहा है. वह इस उम्मीद में है कि उसकी प्रेमिका लौटेगी लेकिन असलियत कुछ और ही है. इस दिल छू लेने वाले गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से और क्लासिक बना दिया. ये गाना साल 2019 में आई फिल्म 'मरजावां' में आया था. इस गाने का नाम है 'तुम ही आवा'. ये गाना फिल्म में तब आता है जब तारा सुतारिया के करिदार जोया की मौत हो जाती है और सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार (रघु) जेल चला जाता है. यह सीन अपने आप में ही काफी इमोशनल था ऐसे में ये गाना इस सीन का वजन और भी ज्यादा कर देता है.
गाना लिखते हुए रो पड़े थे कुणाल वर्मा
ये भावुक गाना लिखना कुणाल वर्मा के लिए बिल्कुल आसान नहीं था. कुणाल ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ ये जानकारी शेयर की थी कि ये गाना लिखते हुए वे भावुक हो गए थे. उनका दिल इस कदर भर आया कि वे रोने लगे थे. गाना जब रिकॉर्डिंग स्टेज पर पहुंचा तो जुबिन नौटियाल ने इसे यूं गाया कि फैन्स के दिलों तक पहुंच गया. बस यही वजह है कि रिलीज होते ही इसे यूट्यूब पर खूब प्यार मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं