विज्ञापन

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन, बोलीं- अभी सोच रही हूं कैसा रिएक्शन दूं

तनुश्री दत्ता काम के सिलसिले में लखनऊ जा रही हैं. उन्होंने एयरपोर्ट से एक वीडियो स्टोरी पोस्ट कर नाना पाटेकर के निधन की खबर पर बात की और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई.

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन, बोलीं- अभी सोच रही हूं कैसा रिएक्शन दूं
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में (8 अक्तूबर) इस दुनिया को अलविदा कहा. नाना पाटेकर के निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई जा रही है. उनके जाने पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके करीबियों यहां तक कि कभी उन पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनु्श्री दत्ता ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है. 'मी टू' मूवमेंट के दौरान नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाना पाटेकर के परिवार के साथ अपनी सहानुभूति जाहिर की.

नाना पाटेकर की मौत पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता

गुरुवार (8 अक्टूबर) सुबह नाना की मौत की खबर आई. तनुश्री सुबह से ही अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. उन्होंने दुर्गा माता से प्रार्थना करते हुए एक पोस्ट किया और हिंदी में एक नोट लिखा, जिसका मतलब है "एक सुनहरी परछाई मेरे साथ चलती है, जिसे मैंने मंदिरों से पाया है." तनुश्री ने एयरपोर्ट पर चलते हुए और ब्रंच में सैंडविच खाते हुए अपनी सेल्फी वीडियो भी पोस्ट की.

इसके बाद तनुश्री ने नाना पाटेकर के निधन पर बात की. उन्होंने कहा, "मैंने सुना है, मुझे खबर मिली है. मैं बस... आज मेरा काम का दिन है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं उसी पर ध्यान देना चाहती हूं. यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है. क्योंकि मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूं, और यह मेरे लिए काफी अहम था. मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था. मैं ये सभी 'लाइव' सेशन करना और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी और अब मुझे चिंता है कि शाम को मीडिया का सारा ध्यान इसी बात पर होगा. इसलिए, जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, तब मैं अपनी प्रतिक्रिया दूंगी. तो, निश्चित रूप से परिवार के प्रति संवेदना है, लेकिन..." और उनका वीडियो बीच में ही कट गया. तनुश्री ने वीडियो में नाना का नाम नहीं लिया. इसके बाद उन्होंने लखनऊ के लिए अपनी फ्लाइट में सवार होते हुए वीडियो पोस्ट किए.

जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

2018 में तनुश्री ने 'मी टू' मूवमेंट के दौरान एक फिल्म के सेट पर नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि यह घटना 2008 की फिल्म 'हॉर्न 'ओके' प्लीज' के सेट पर हुई थी.  तनुश्री ने दावा किया कि उन्होंने 2008 में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. नाना के खिलाफ FIR दर्ज की गई, लेकिन उन्होंने आरोपों से इनकार किया. 2019 में, पर्याप्त सबूत न होने के कारण मामला बंद कर दिया गया. 2025 में, मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नाना के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया क्योंकि शिकायत कानूनी समय-सीमा के बाद दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें: सीन में आंसू नहीं आ आए तो नाना पाटेकर ने एक्ट्रेस को जड़ दिया थप्पड़, विवादों से दूर नहीं रहे क्रांतिवीर नाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanushree Dutta, Tanushree Dutta Nana Patekar, Nana Patekar Death, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com