हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का निधन हो गया है. नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है. सिनेमा में नाना की फिल्मों और उनके योगदान को लेकर बात करने बैठेंगे तो कई बातें और किस्से निकलेंगे. वे अपने काम को लेकर तो हमेशा चर्चा में रहते ही थे इसके अलावा विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा. कभी गुस्सा तो कभी तीखे बोल यहां तक कि गलत व्यवहार तक के आरोप नाना पर लगे.
तनुश्री दत्ता ने लगाए थे गलत व्यवहार के आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में नाना पाटेकर पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया था. तनुश्री का कहना था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उनके साथ आपत्तिजनक व्यवाहर किया. ये मामला अपने आप में काफी बड़ा बन गया था लेकिन पुलिस को नाना पाटेकर के खिलाफ सबूत नहीं मिले थे.
वाराणसी में एक फैन को जड़ा था थप्पड़
वनवास फिल्म की शूटिंग के समय का नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में नाना एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आए थे. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. शुरू में बताया गया कि फैन सेल्फी लेने आया तो नाना ने थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि बाद में निर्देशक अनिल शर्मा ने साफ किया कि वह शूटिंग का हिस्सा था और नाना पाटेकर ने उसे सीन के हिसाब से चांटा मारा था.

एक्ट्रेस मधु को सच में मारा था थप्पड़
मधु ने साल 2026 में 1997 की अपनी फिल्म यशवंत का किस्सा सुनाया था. मधु ने बताया कि एक इमोशनल सीन में उन्हें ग्लिसरीन लगानी थी लेकिन नाना ने रोक दिया. नाना ने कहा कि तुम्हें खुद रोना आना चाहिए. जब ऐसा नहीं कर पाईं तो नाना ने सीन में कुछ असल इमोशन जगाने के लिए मधु को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ इतनी जोर का लगा कि मधु की आंखों में आंसू आ गए. मधु ने बताया कि नाना के साथ काम कर उनकी एक्टिंग पर बहुत असर पड़ा और उन्होंने मेथड एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ सीखा.
विवाद के अलावा सामाजिक सरोकार में भी आगे थे नाना पाटेकर
एक तरफ नाना की इमेज थोड़ी गुस्सैल थी तो वहीं समाज के एक तबके के लिए उनके जैसा देव पुरुष कोई और था ही नहीं. उन्होंने साल 2015 में मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर एक फाउंडेशन की शुरुआत की. ये फाउंडेशन महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों और उनके परिवारों की मदद करती है. किसान आंदोलन के दौरान नाना किसानों का सपोर्ट करते नजर आए थे. नासिक में उन्होंने कहा कि किसानों को सिर्फ सरकार से मांगने की बजाय तय करना चाहिए कि वे कैसी सरकार चाहते हैं. नाना ने यह भी कहा था कि वह राजनीति में नहीं आ सकते क्योंकि जो उनके पेट में होता है वही मुंह पर आ जाता है.
यह भी पढ़ें: 21000 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाने के बाद अब OTT पर आई ये एक्शन फिल्म, 6 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं