विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ उड़ाया गर्दा, 'काहे उदास बाड़ू' गाना हुआ सुपरहिट

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और अलका झा का भोजपुरी गाना 'काहे उदास बाड़ू' आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है. गाने में आम्रपाली दुबे साउथ इंडियन लुक में नजर आती हैं, जबकि खेसारी के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री वीडियो को खास बनाती है.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ उड़ाया गर्दा, 'काहे उदास बाड़ू' गाना हुआ सुपरहिट
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने मचाया तहलका
youtube
नई दिल्ली:

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की बात होती है तो कुछ नाम दिमाग में सबसे पहले आते हैं. जिनमें से एक नाम है खेसारी लाल यादव, जो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनके गानों में मस्ती हो या फिर रोमांस कुछ ने कुछ ऐसा जरूर होता है, जिसकी वजह से वीडियो को दोबारा देखने का मन करता है. आज हम उनके एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो है 'काहे उदास बाड़ू', जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ अलका झा की आवाज सुनाई देती है. उनके साथ इस वीडियो में आम्रपाली दुबे भी नजर आई हैं. आम्रपाली इस गाने में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. इस बार उन्होंने साउथ इंडियन स्टाइल वाला लुक लिया है. 

खेसारी और अलका झा की आवाज ने जमाया रंग

खेसारी लाल यादव और अलका झा की आवाज में गाना 'काहे उदास बाड़ू' ने एक अलग ही रंग जमाया है. गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है. गाने में मस्ती, रोमांस के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक भी देखने को मिल रही है. गाने के बोलों में ऐसे कपल की बातचीत को सामने रखता है जिसमें अपना प्यार जाहिर करने के लिए एक-दूसरे को छेड़ने के अंदाज को अपनाया गया है. खेसारी लाल की आवाज और अलका झा की गायकी का अंदाज इस बातचीत को और दिलचस्प बनाते हैं.

आम्रपाली दुबे का साउथ इंडियन लुक 

इस गाने की एक और खास बात है आम्रपाली. इस गाने में उन्होंने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया है. इसके साथ ही गाने में आम्रपाली का लुक भी ध्यान खींचता है. आमतौर पर भोजपुरी गानों में उनका देसी और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है, लेकिन इस गाने में उनका लुक साउथ इंडियन रखा गया है. उनके कपड़े, हेयरस्टाइल और मेकअप में साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस जैसे दिखाई देते हैं. खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी वीडियो में रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ नजर आती है. दोनों के बीच की नोकझोंक और आम्रपाली के एक्सप्रेशंस गाने को देखने लायक बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव-शिल्पी राज का 'काहे ना ओढ़निया ओढ़लू' सुपरहिट गाना, रानी के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने उड़ाया गर्दा

यूट्यूब पर 19 करोड़ से ज्यादा व्यूज

इस गाने को SRK Music Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 2023 में अप्रैल महीने में अपलोड किया गया था. इस वीडियो को अब तक 19 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर बने इस गाने के म्यूजिक के साथ इसके वीडियो और गाने के बोल इसको खास बनाते हैं. गाने को सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. खासकर शादी और बारात में तो ये गाना जरूर सुनाई दे जाता है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav Songs, Aamrapali Dubey Songs, Bhojpuri Songs, Khesari Lal Yadav All Movies, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com