विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

आ गई तैमूर की बर्थडे की पहली PHOTO, कुछ ऐसे Cute दिख रहे हैं 'जूनियर नवाब'

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 1 साल के हो चुके हैं. आज उनका जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया जा रहा है.

आ गई तैमूर की बर्थडे की पहली PHOTO, कुछ ऐसे Cute दिख रहे हैं 'जूनियर नवाब'
  • तैमूर की बर्थडे की फोटो हुई Reveal
  • सैफीना के साथ कुछ ऐसे अंदाज में दिखे तैमूर
  • पटौदी पैलेस में मनाया जा रहा है बर्थडे
नई दिल्ली:

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 1 साल के हो चुके हैं. आज उनका जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया जा रहा है. तैमूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में होती है. सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर तैमूर के कई फैन्स भी हैं. सैफ-करीना ने अपने बेटे के पहले बर्थडे को खास तरीके मनाया. इंस्टाग्राम पर तैमूर के बर्थडे पर उनके पैरेंट्स सैफीना के साथ एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में तैमूर का बर्थडे केक दिखाई दे रहा है. स्काई ब्लू कलर के केक पर एक साल की कैंडल भी लगी हुई है. वहीं तैमूर भी व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम ब्लू जींस पहने हुए हैं.

पढ़ें: 'शहजादे' तैमूर का बर्थडे होगा शाही, पटौदी पैलेस की ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

बता दें कि तैमूर के जन्मदिन का ग्रैंड सेलिब्रेशन मुंबई में नहीं बल्कि पटौदी पैलेस में हो रहा है. इंस्टाग्राम पर आई फोटो में तैमूर को पीछे से पापा सैफ और मम्मी करीना ने गले लगाया हुआ है. क्यूट दिख रहे तैमूर किसी खिलौने के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को केनाबाउट नाम के अकाउंट ने शेयर किया है.

 

A post shared by Kenabout (@kenabout) on

VIDEO: मेरे और सैफ की मिलीजुली छवि होगा बेटा तैमूर : करीना कपूर...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur, Taimur Ali Khan, Taimur Birthday, Happy Birthday Taimur, Taimur First Birthday, Pataudi Palace, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com