तैमूर अली खान (Tainur Ali Khan) अपने स्पोर्ट्स डे कुछ यूं लगाई रेस
- 'स्पोर्ट्स डे' में दिखे तैमूर अली खान
- रेस में जीत लिया मेडल
- फोटो इंटरनेट पर हुईं वायरल
नई दिल्ली:
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को याहू ने भारत में 'न्यूजमेकर ऑफ द ईयर 2018' (Newsmaker Of The Day) में दसवीं रैंक दी है. यानी खबरों में अक्सर छाए रहने के लिए पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो 10वें पोजिशन पर 2 साल तैमूर अली खां. तैमूर की पॉपुलैरिटी की वजह उनकी मासूमियत और क्यूटनेस है. तैमूर अली खान की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने स्कूल में स्पोर्ट्स डे के मौके पर दौड़ते हुए नजर आए. स्पोर्ट्स डे पर तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ उनकी मां करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी दिखाई दीं. तैमूर ने स्पोर्ट्स डे में सिर्फ भाग नहीं लिया, बल्कि मेडल भी जीता.
तैमूर अली खान की इस तरह हुई प्ले स्कूल में एंट्री, Viral हुआ उनके Cute अंदाज वाला वीडियो
तैमूर अली खान (Tailur Ali Khan) रेस करने से पहले फील्ड पर पहले खूब रो रहे थे, लेकिन जब बाद में मम्मी करीना ने उन्हें चुप कराकर समझाया तो वह रेस में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे. इतना ही नहीं, तैमूर ने रेस में एक मेडल भी जीता. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
वैसे, मीडिया का अटेंशन बटोरना तैमूर बखूबी जानते हैं, साथ ही उनकी क्यूटनेस का आधा हिन्दुस्तान दीवाना है! जब से तैमूर प्ले स्कूल जा रहे हैं, तब से रोजाना उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखती हैं. वजह यह कि छोटे नवाब इतने क्यूट और कूल अंदाज में दिखाई देते हैं, हर किसी की नजर उन्हीं पर टिक जाती है.
तैमूर अली खान ने इंटरनेट पर फिर मचाई सनसनी, स्टार किड्स के साथ बाथटब में यूं की मस्ती; देखें Video
तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था. तैमूर अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में हैं. पहली वजह तो उनका नाम ही था, जिसे लेकर सैफ अली खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए थे, और तैमूर नाम रखने को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया था. यही नहीं, तैमूर मीडिया में काफी चर्चित भी हैं. अकसर उनकी ढेर सारी तस्वीरें वायरल होती है. कभी वे रोते हुए नजर आते हैं तो कभी पोज देते हुए. करीना कपूर खान भी तैमूर के जन्म के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई और उनकी पहली रिलीज फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रही, जो 1 जून को रिलीज हो चुकी है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan School, Taimur Ali Khan Sports Day