- स्वरा भास्कर का वीडियो वायरल
- फोटोग्राफरों को पिलाई कॉफी
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) बॉलीवुड की एक ऐसी अभनेत्री हैं, जो हर वक्त किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. स्वरा आए दिन अपने बयान से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. इसी बीच स्वरा भास्कर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फोटोग्राफरों को कॉफी पिलाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा (Swara Bhasker Video) अपने हाथों में कॉफी की ट्रे लाती हैं और कैमरा पर्सन को दे देती हैं. कॉफी देने के बाद वे अपनी कार की तरफ रवाना होती हैं और कुछ सेकंड्स के लिए खड़े होकर फोटो के लिए पोज भी देती हैं.
वायरल हुआ स्वरा भास्कर का वीडियो
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. स्वरा के इस स्वीट जेस्चर की जहां कुछ लोग सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अभिनेत्री की निंदा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में स्वरा व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम जैकेट और ब्लू लूज पैंट्स में देखी जा सकती हैं. अभिनेत्री ने इस दौरान मुंह पर मास्क लगाया है. स्वरा भास्कर के इस वीडियो को अब तक 89 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैन्स की प्रतिक्रियाएं
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘क्यों दिखावा कर रही हो आंटी?'. तो एक अन्य फैन लिखते हैं, ‘स्वरा बहुत स्वीट है यार', जबकि एक और फैन ने लिखा है, ‘मुझे लगता है कंगना से ज्यादा सच्ची है'. इस तरह से स्वरा के वीडियो पर फैन्स के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं