विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2022

Amber Heard के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर, फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा- हर्ड के साथ गलत हुआ

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अम्बर हर्ड के पक्ष में आवाज उठाई है. इस पूरे मामले में वर्जीनिया की एक अदालत ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे को बदनाम करने का दोषी पाया, लेकिन जॉनी को मुआवजा दिया गया औऱ अम्बर को एक बड़ी राशि जॉनी को चुकाने के लिए कहा गया.

Amber Heard के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर, फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा- हर्ड के साथ गलत हुआ
एम्बर हर्ड के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर
नई दिल्ली:

Johnny Depp Amber Heard Case : जॉनी डेप और एम्बर हर्ड मामले में जॉनी के पक्ष में फैसला आने का बाद जहां कुछ लोग खुशी मना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अम्बर के समर्थन में आए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अब अम्बर हर्ड के पक्ष में आवाज उठाई है. इस पूरे मामले में वर्जीनिया की एक अदालत ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे को बदनाम करने का दोषी पाया, लेकिन जॉनी को मुआवजा दिया गया औऱ अम्बर को एक बड़ी राशि जॉनी को चुकाने के लिए कहा गया. जहां कई लोगों ने जॉनी की जीत का जश्न मनाया है, वहीं कई लोगों ने इस फैसले को घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए झटका बताया है.  

fgepihq8

स्वरा भास्कर ने आज यानी मंगलवार को एम्बर हर्ड को अपना समर्थन देते हुए ट्विटर पर द गार्जियन का एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें कुछ बातों को ध्यान देने को कहा गया था. हालांकि, एक ट्विटर यूजर ने उस लेख पर गलत कमेंट किया, जिससे स्वरा नाराज हो गईं. 

उन्होंने लिखा, ' हर्ड इसकी हकदार थीं. फैसला परेशान करने वाला है. एक अन्य ट्विटर यूजर ने स्वरा के पोस्ट पर कमेंट किया, लोग जॉनी का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि ट्रायल में उनके खिलाफ मारपीट के आरोप झूठे पाए गए. जवाब में स्वरा ने जॉनी को 'वाइफ-बीटर' कहने के लिए एक प्रकाशन के खिलाफ 2018 के यूके मानहानि के मुकदमे के बारे में एक आर्टिकल शेयर किया. जॉनी ट्रायल हार गए थे और जज ने फैसला सुनाया था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप 'काफी हद तक सही' हैं.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhaskar Came In Support Of Amber Heard, Swara Bhaskar, Swara Bhaskar Actress, Swara Bhaskar Age, Swara Bhaskar Aplogies, Swara Bhaskar Birthday, Swara Bhaskar Career, Swara Bhaskar Films, Swara Bhaskar Instagram, Swara Bhaskar Instagram Account, Swara Bhaskar Interview, Swara Bhaskar Jnu, Swara Bhaskar Tweet, Swara Bhaskar Twitter Reaction, Swara Bhaskar Twitter, Swara Bhaskar On Amber Heard, Amber Heard, Amber Heard Divorce, Amber Heard Divorce Settlement, Amber Heard Johnny Depp, Amber Heard Age, Amber Heard And Elon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com