मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'L367' के बारे में जब से खबर सामने आई है, तब से दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है. 'L367' फिल्म इंडियन सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करने की तैयारी में है. कहा जा रहा है कि फिल्म के जरिए जियोपॉलिटिकल रियलिज्म, इंसानी भावनाओं के साथ- साथ शानदार टेक्नोलॉजी को एक संग लाया जाने वाला है. इस दिलचस्प प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच बढ़ते उत्साह के बीच अब फिल्म के डायरेक्टर ने कल सुबह 11:11 बजे एक बड़ी घोषणा करने की ओर इशारा किया है.
5 सितंबर को बड़ा होने वाला है
मोहनलाल स्टारर प्रोजेक्ट 'L367' के डायरेक्टर विष्णु मोहन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़ा एक खास पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट से यह संकेत मिल रहा है कि कल यानी 5 सितंबर को सुबह 11:11 बजे कुछ बड़ा होने वाला है. बता दें कि अपकमिंग प्रोजेक्ट L367 का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं.
फिल्म के बारे में
विष्णु जो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने हैं, उन्हें उनकी पॉलिटिकल ड्रामा 'मेप्पडियान' (2022) के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है. इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया था. फिल्म को गोकुलम गोपालन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण इसके को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि कृष्णमूर्ति ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की कमान संभाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं