विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

सुष्मिता सेन का छलका दर्द, फोटो शेयर कर बोलीं- मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है...

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जिसमें का दर्द छलकते हुए नजर आ रहा है.

सुष्मिता सेन का छलका दर्द, फोटो शेयर कर बोलीं- मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है...
सुष्मिता सेन ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं. उनके हर एक अंदाज के लोग दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं. सुष्मिता अक्सर फैंस के लिए अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. सुष्मिता भले ही 45 साल की हो गई हों लेकिन उनके लिए ऐज बस एक नंबर है. हर दिन के साथ सुष्मिता की खूबसूरती लगातार बढ़ती ही जा रही है. फैंस तो सुष्मिता के हर लुक पर फिदा हैं. उनका ट्रेडिशनल लुक जितना पसंद किया जाता है उतना ही उनका हॉट और ग्लैमरस लुक लोगों को भाता है. सुष्मिता की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी बेबाकी भी फैंस को बहुत पसंद है. हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जिंदगी के अलग दृष्टिकोण के बारे में फैंस से बात की है.

बहुत कुछ चल रहा है मेरी ज़िंदगी में

सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में हमेशा की तरह सुष्मिता बहुत खूबसूरत लग रही हैं. ब्लैक कलर के स्लीवलैस टॉप में सुष्मिता बेहद हॉट नजर आ रही हैं, लेकिन हमेशा खिलखिला कर हंसने वाली सुष्मिता के चेहरे पर इन तस्वीरों में मुस्कुराहट नजर नहीं आ रही है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता ने अपना स्टेट ऑफ माइंड कैप्शन में लिखकर बताया है. उन्होंने लिखा, 'एक अलग दृष्टिकोण अक्सर किसी की जिंदगी बदलने का पहला कदम होता है. मैंने आप सब को बहुत मिस किया, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है और मुझे यकीन है आपकी जिंदगी में भी चल रहा होगा. जल्द हम एक दूसरे से साझा करेंगे'. फिर एक जेंटल रिमाइंडर देते हुए सुष्मिता ने अपने फैंस को कहा, 'Love u guys'. 

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट किया लाइक

सुष्मिता के इस पोस्ट को फैंस के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी लाइक किया है. कुछ घंटों में ही सुष्मिता के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैंस उनके इस पोस्ट को देखकर कमेंट बॉक्स पर लिख रहे हैं 'मुझे लगता है आप किसी बात से अपसेट हैं'. वहीं उनके एक फैन ने पूछा, आर्या 2 कब आ रही है, तो सुष्मिता ने उनको जवाब देते हुए लिखा 'जल्द ही आर्य का सीजन 2 आ रहा है, शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है'. आपको बता दें कि सुष्मिता जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या' के सीजन टू में नजर आने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Instagram, सुष्मिता सेन, Sushmita Sen Photos, Sushmita Sen Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com