सुष्मिता सेन के इस साल मार्च में दिल का दौरा पड़ने की खबर से फैंस और सेलेब्स को झटका लगा था. हालांकि अब वह पूरी तरह ठीक होकर अपनी प्रॉफेशनल लाइफ में बिजी हो गई हैं. इसी बीच सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की वाइफ चारु असोपा ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस ने खुद ही डॉक्टर को फोन किया था. इस बात को सुनकर फैंस हैरान रह जाएंगे. हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने खुलासा किया है कि सुष्मिता सेन आर्या 3 की शूटिंग के लिए जयपुर में थीं, उन्होंने अपने परिवार को इसके बारे में सूचित करने से पहले कार्डियक अरेस्ट के बाद खुद डॉक्टरों को फोन किया था.
आगे वह कहती हैं, “इसके बारे में परिवार में किसी को नहीं पता था क्योंकि मुझे लगता है कि दीदी ने किसी को नहीं बताया था. तो जब ये हुआ तो वो जयपुर में थीं और इससे पहले कि वो किसी को कुछ बता पातीं, उन्होंने ख़ुद ही डॉक्टर्स को कॉल कर दिया. जब मुझे यह पता चला तो मैंने अपनी सास को फोन किया और उनसे इसके बारे में पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि अब वह ठीक हैं. किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी और हर कोई हैरान था.”
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इससे पहले आर्या में एसीपी खान की भूमिका निभाने वाले विकास कुमार ने News18 शोशा के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, "शो राजस्थान पर आधारित है. कुछ बाहरी दृश्य हैं, जिन्हें हमें जयपुर में शूट करना था. हम वहां गए. लेकिन दुर्भाग्य से सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ गया. हमें पहले इसके बारे में पता नहीं था. अंततः कुछ दिनों बाद हमें इसके बारे में पता चला जब उन्होंने खुद लोगों से शेयर किया.
गौरतलब है कि सुष्मिता सेन की भाभी यानी चारू असोपा और पति राजीव सेन के तलाक की कार्यवाही इस साल जनवरी से चल रही है. वहीं मंगलवार को सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने अपने व्लॉग के जरिए बताया था कि तलाक की आखिरी सुनवाई 8 जून को होगी.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत पर आधारित अपकमिंग वेबसीरीज ताली के प्रोमो की डबिंग और शूटिंग पूरी कर चुकी हैं. जबकि आर्या सीजन 3 की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसका ऐलान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए किया था.
पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं