नवरात्रि के नौवे दिन यानी नवमी के पावन अवसर पर दूरदर्शन ने 81 साल पुराना खजाना फैंस के साथ शेयर किया है. जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि दूरदर्शन 80 से 90 के दौर में पौराणिक शोज के लिए जाना जाता है, जिसमें रामायण, महाभारत, श्रीकृष्ण और जय दुर्गा मां जैसे शोज को दिखाया गया था. वहीं आज भी यह शोज पॉपुलर हैं. इसी बीच दूरदर्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर 1945 की नवदुर्गा आरती का वीडियो शेयर किया है, जिसे सुनने के बाद फैंस को पुराना दौर याद आ गया है और वह जय माता दी कमेंट सेक्शन में लिखते हुए नजर आ रहे हैं.
दूरदर्शन मे शेयर किया नवदुर्गा की आरती का वीडियो
1945 की नवदुर्गा आरती का दुर्लभ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें गायक चित्रगुप्त श्रीवास्तव की मधुर आवाज और संगीतकार एस.एन. त्रिपाठी की पारंपरिक धुन सुनने को मिल रही है. आरती के बोल हैं... “जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की, जय दुर्गा महारानी की...” से शुरू होने वाली यह आरती मां दुर्गा के नौ रूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री – की महिमा के बारे में बताती है.
यह भी पढ़ें | किशोर कुमार का 53 साल पुराना हिट गाना, रिकॉर्ड करने से पहले ही किया था शूट, बिना धुन धर्मेंद्र राखी का रोमांस
खास है 81 साल पुरानी आरती
इस पुराने वीडियो की खासियत यह है कि गाने में आधुनिक उपकरणों का शोर नहीं, बल्कि शुद्ध भक्ति और सादगी भरी आवाज सुनने को मिलती है, जो दिल को छू जाती है. दूरदर्शन की यादों से जुड़े इस वीडियो को देखने और सुनने के बाद इंटरनेट यूजर्स इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. जहां कई लोगों का कहना है कि बचपन के दिन लौट आए हैं तो वहीं कुछ लोग नवमी पर इस भजन को सुनकर जय माता दी कहते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें | Tiger Shroff Firing Video: गोली चलने के बाद ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल ले गए टाइगर, सामने आया वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं