विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2019

सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने टेरेस पर दिया ऐसा खास सरप्राइज, Video शेयर कर एक्ट्रेस हुईं भावुक

Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) ने टेरेस पर दी सरप्राइज पार्टी, एक्ट्रेस ने शेयर किया Video.

Also Read in
सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने टेरेस पर दिया ऐसा खास सरप्राइज,  Video शेयर कर एक्ट्रेस हुईं भावुक
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को मिला बर्थडे पर सरप्राइज
  • सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट किया अपना 44वां बर्थडे
  • बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दिया टेरेस पर सरप्राइज
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड डीवा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 19 नवंबर को अपना 44 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज ने भी जन्मदिन की खूब बधाइयां दीं. लेकिन सुष्मिता तब हैरान हो गईं, जब उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) और बेटियों ने मिलकर टेरेस पर सरप्राइज पार्टी प्लेन की. सुष्मिता सेन के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड और बेटियों ने मिलकर टेरेस को पूरी तरह सजा दिया, जिसे देखकर एक्ट्रेस काफी भावुक हो गईं. हालांकि इस बात का सुष्मिता को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. अपने बर्थडे के वीडियो को सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Video) ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.

Marjaavaan Box Office Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' ने पांचवें दिन किया धांसू कलेक्शन, कमा डाले इतने करोड़

सरप्राइज पार्टी के वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बिल्कुल जादू भरा बर्थडे था, मैंने जो कुछ भी मांगा, मुझे सब मिला. शुक्रिया जान रोहमन शॉल इस बर्थडे सरप्राइज के लिए. हर किसी ने बहुत अच्छी एक्टिंग की, मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. यह रहा मैजिकल टेरेस, लाइट, टेंट, बैलून, टेस्टी केक और हर जगह ये बिखरे हुए ये खत. '  सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Birthday) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज में फिर आई हाथापाई की नौबत, वजह बनी घर की यह सदस्य- देखें Video


बता दें, 44 साल की सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 1998 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले एक्ट्रेस ने 1994 में मिस फेमिना इंडिया का खिताब जीता था. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'दस्तक (Dastak)' से की थी. वहीं, फिलहाल सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं. दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ हैं. दोनों की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Birthday, Sushmita Sen Video, Sushmita Sen Video Viral, Sushmita Sen 44th Birthday, Sushmita Sen Gets Suprise From Boyfriend, Rohman Shawl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com