विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

Viral Video: सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर बिटिया से पूछा सवाल, जवाब सुनकर कहेंगे OMG!

सुष्मिता सेन बेशक इन दिनों बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं और किसी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ी हुई हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर पूर्व मिस यूनिवर्स की सक्रियता बराबर बनी हुई है.

Viral Video: सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर बिटिया से पूछा सवाल, जवाब सुनकर कहेंगे OMG!
सुष्मिता सेन की बेटी रेनी और अलिशा
  • सुष्मिता बंगाली फिल्म ‘निर्बाक’ में आखिरी बार दिखी थीं.
  • 1994 में बनी थीं मिस यूनिवर्स
  • फिटनेस का रखती हैं ख्याल
नई दिल्ली: सुष्मिता सेन बेशक इन दिनों बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं और किसी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ी हुई हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर पूर्व मिस यूनिवर्स की सक्रियता बराबर बनी हुई है. कभी सुष्मिता सेन हैरतअंगेज अंदाज में एक्सरसाइज करती हैं तो कभी पार्टी के वीडियो डालती हैं. अब उन्होंने एक बहुत ही मजेदार वीडियो डाला है जिसमें वे अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलिशा के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने अपनी छोटी बेटी अलिशा से अल्टीमेटम की स्पेलिंग पूछी है, और इस स्पेलिंग का जवाब जो अलिशा दे रही है, उसे देखकर मुंह से OMG निकल जाएगा.

 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on


इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लोगों के बहुत ही पॉजिटिव रिप्लाई आए हैं. लोगों ने अलिशा का साथ दिया है और कहा है कि होता कई बार कई शब्दों की स्पेलिंग नहीं आती. वहीं कोई सुष्मिता सेन की आवाज की तारीफ कर रहा है क्योंकि सुष्मिता सेन फ्रेम में कहीं नजर नहीं आ रही है, और वही वीडियो शूट कर रही हैं.
सुष्मिता सेन कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि मुझे बहुत कुछ करना है. मैं ऐसी फिल्म करूंगी जिसके लिए मुझे सम्मान मिले. मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहती हूं. सुष्मिता 2015 में बंगाली फिल्म ‘निर्बाक’ (निशब्द) में आखिरी बार नजर आईं थीं.

सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला हैं. 1994 में उन्होंने यह खिताब जीता था. इसके बाद लारा दत्ता ने साल 2000 में यह खिताब जीता. सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Viral Video, Sushmita Sen Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com