विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, रोलर कोस्टर राइड करते हुए कहा था- तुम मुझसे जिंदगी भर नफरत करोगे

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुशांत अपने दोस्तों से कह रहे हैं कि तुम मुझसे अपनी बची हुई पूरी जिंदगी नफरत करोगे.

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, रोलर कोस्टर राइड करते हुए कहा था- तुम मुझसे जिंदगी भर नफरत करोगे
सुूशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • दोस्तों के साथ रोलर कोस्टर राइड करते आए नजर
  • वीडियो में दोस्तों से कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को चार महीने पूरे हो चुके हैं. एक्टर 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे,  जिसके बाद एक्टर के लिए जनता ने इंसाफ की मांग उठाई थी. वहीं, हाल ही में एक्टर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपने दोस्तों के साथ रोलर कोस्टर राइड करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में इस झूले के लिए सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है. 

A post shared by Bollywood_updates_s (@bollywood_update_s) on

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपने दोस्तों के साथ बेहद ही एक्साइटिड होकर रोलर कोस्टर राइड कर रहे हैं. वीडियो में एक्टर अपने दोस्तों से कह रहे हैं कि तुम मुझसे अपनी बची हुई पूरी जिंदगी में नफरत करोगे. सुशांत सिंह राजपूत के इस पुराने वीडियो को 'बॉलीवुड अपटेड' ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, अब उन्हें रिहा कर दिया गया है.  फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से एनसीबी ने भी पूछताछ की थी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Video Viral, Sushant Singh Rajput Throwback Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com