विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) डेथ केस में बड़ी खबर सामने आ रही है. दिवंगत एक्टर के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) डेथ केस में बड़ी खबर सामने आ रही है. दिवंगत एक्टर के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी. पटना सेंट्रेल जोन के इंस्पेक्टर जनरल संजय सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता की शिकायत पर सुसाइड के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अभिनेता रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.बता दें कि एफआईआर में रिया के परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य छह लोगों के नाम भी हैं. 

सुशांत की बहन से फैन ने पूछा, 'आपका परिवार CBI जांच की मांग क्यों नहीं कर रहा?' श्वेता सिंह कीर्ति ने दिया ये जवाब

सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी फिल्म देखने वालों पर भड़कीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे हैरानी है कि...

संजय सिंह ने यह भी बताया कि चार सदस्यीय टीम मुंबई भेजी गई है. टीम मुंबई पुलिस से केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज एकत्र करेगी. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से उनके फैंस के साथ-साथ उनके परिवार को भी काफी झटका लगा है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही मामले में अब तक 38 लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच करने में लगी है.

वहीं, हाल ही में एक फैन ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सवाल किया कि वह और उनका परिवार एक्टर के निधन के लिए सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं. इसपर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा, "हम मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल खत्म होने और उनकी रिपोर्ट्स आने का इंतजार कर रहे हैं."

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'सोन चिरैया', 'एम.एस धोनी' और कई फिल्मों में नजर आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death, Sushant Singh Suicide Case, Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com