Suraiyya Song Teaser: आमिर खान और कैटरीना कैफ
नई दिल्ली:
महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की जबरदस्त केमिस्ट्री से भरपूर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' का ट्रेलर और पहला गाना 'वाश्मल्ले' दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया. अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा सॉन्ग 'सुरैय्या (Suraiyya Song Teaser)' का टीजर रिलीज किया है. 1 मिनट के इस वीडियो में आमिर खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अदाओं पर लट्टू होते दिखाई दे रहे हैं.
Video: सपना चौधरी लूट ले गईं बिहार, स्टेज पर दिखाए ऐसे तेवर दर्शक बोले- वाह वाह...
'सुरैय्या (Suraiyya)' गाने के टीजर की शुरुआत में कैटरीना कैफ कहती है, "दिल थामिएगा हुजूर कभी-कभी हमारी अदा देखकर लोग अपनी जान खो बैठते हैं..." वैसे, इस गाने में कैटरीना कैफ की अदाएं और उनका डांस जबरदस्त है, जिसे देख आमिर खान कहते हैं, "सुरैय्या जान लेगी क्या?" टीजर में जो कोई सुरैय्या को घूरता है, आमिर उसे थप्पड़ जड़ देते हैं.
देखें, सुरैय्या का टीजर....
बता दें, 'सुरैय्या' गाने को विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने गाया है. इसका म्यूजिक अजय-अतुल ने कम्पोज किया है. लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं. यशराज बैनर के यूट्यूब चैनल में इसे रिलीज किया गया है.
काजल राघवानी का डांस देखकर खेसारी लाल यादव की बढ़ गई BP, 30 लाख बार देखा गया Video
'सुरैय्या (Suraiyya)' से पहले आमिर खान और अमिताभ बच्चन की शानदार कैमिस्ट्री वाला सॉन्ग 'वाश्मल्ले' रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है...
कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे को मिला नया दोस्त, कुछ यूं शेयर की Pics
मालूम हो कि, 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. दीवाली के मौके पर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 8 नवंबर को रिलीज होगी.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Katrina Kaif, Aamir Khan, Suraiyya Song Teaser, Thugs Of Hindostan