विज्ञापन

30 साल पुरानी फिल्म के कल्ट किरदार में लौटेंगे सनी देओल, राजकुमार संतोषी से मिलाया हाथ

राजकुमार संतोषी ने कहा कि उनकी अपकमिंग फिल्म सीक्वल नहीं नहीं होने वाली है. लेकिन फिल्म में सनी देओल 1996 में आई कल्ट फिल्म के सेम किरदार में नजर आएंगे. 

30 साल पुरानी फिल्म के कल्ट किरदार में लौटेंगे सनी देओल, राजकुमार संतोषी से मिलाया हाथ
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की नई फिल्म, क्या घातक का अगला पार्ट होगा रिलीज?
Social Media
नई दिल्ली:

बंटवारा 1947 के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बीच राजकुमार संतोषी और  सनी देओल एक बार फिर साथ आने वाले हैं. वहीं इस बार वह 30 साल पुरानी कल्ट फिल्म के किरदार में वापसी करते हुए नजर आएंगे. जबकि इससे पहले बॉर्डर और गदर के सीक्वल के साथ दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. वहीं अब उन्होंने एक बार फिर राजकुमार संतोषी के साथ अपनी नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसका नाम घातक घुस के मारेगा. इससे आप समझ गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 1996 में आई सनी देओल की घातक की. 

राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की अगली फिल्म की कंफर्म

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने कहा, "सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम इसके बारे में ऑफिशियल ऐलान करेंगे. फिल्म में भरपूर एक्शन है. इसका नाम 'घातक घुस के मारेगा' है. यह कोई सीक्वल नहीं है, लेकिन किरदार वही है जैसे बनारस का किरदार."

ये भी पढ़ें- Toxic Sunday Collection Day 5: यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं टॉक्सिक, 5 दिनों में की इतनी कमाई

सनी देओल के साथ इन फिल्मों में राजकुमार संतोषी ने मिलाया हाथ

घातक घुस के मारेगा से पहले राजकुमार संतोषी और सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बंटवारा 1947 थी, जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इससे पहले घायल, दामिनी और घातक में दोनों ने साथ काम किया है. 

राजकुमार संतोषी ने नई फिल्म के बारे में कहा, "सनी के फैंस खुश होंगे क्योंकि इस नई फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और इमोशन हैं. इस फिल्म के अलावा, सनी के साथ दो-तीन और कहानियों पर भी काम चल रहा है. जैसे, एक फ़िल्म में सनी अमेरिका में एक सरदार के रोल में हैं, जो एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है."

राजकुमार संतोषी ने जाट 2 को कहा ना,  सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल के साथ राजकुमार संतोषी नई फिल्मों में काम कर रहे हैं, जिसके चलते वह जाट 2 का डायरेक्शन नहीं करेंगे. जबकि पहला पार्ट 2025 में गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया था. उन्होंने कहा, मैंने ना कहा क्योंकि मैं सीक्वल में विश्वास नहीं करता. 

बंटवारा 1947 के बाद सनी देओल की अपकमिंग फिल्म रामायणम् है, जिसके दूसरे पार्ट में उनकी झलक देखने को मिलने वाली है. वहीं फिल्म की शूटिंग वह शुरू कर चुके हैं, जिसका खुलासा उन्होंने दिल्ली के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर किया था. 

ये भी पढ़ें- लापता होने की खबरों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटीं मानसी पारेख, एक दिन बाद नेपाल की उसी जगह था पहुंचना जहां आई बाढ़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghatak, Sunny Deol, Rajkumar Santoshi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com