विज्ञापन

'किंग' से लेकर 'एनिमल पार्क' तक, इस साल के अंत से लेकर अगले साल, ये फिल्में देंगी सिनेमाघरों में दस्तक, देखें पूरी लिस्ट

़यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो की मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित हैं. वैसे तो शिवाजी महाराज पर पहले भी काफी बॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं.

'किंग' से लेकर 'एनिमल पार्क' तक, इस साल के अंत से लेकर अगले साल, ये फिल्में देंगी सिनेमाघरों में दस्तक, देखें पूरी लिस्ट
इस साल के अंत से लेकर अगले साल, ये फिल्में देंगी दस्तक
नई दिल्ली:

यह साल बॉलीवुड फिल्मों के प्रेमियों के लिए बहुत ही खास रहा है. क्योंकि हनुमान अंश (Hanuman Ansh) से लेकर आवारापन 2 (Awarapan 2) जैसी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. जिनमें कुछ फिल्में ऐसी भी रिलीज हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं. इन दिनों हनुमान अंश हर किसी की जुबान पर है. जहां इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल के अंत से लेकर अगले साल 2027 में दर्शकों के बीच में आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में अपनी धमक ज़माते हुए दर्शकों को इंप्रेस करेंगी.

लव एंड वार

संजय लीला भंसाली की फिल्म एंड वार अगले साल 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल नजर आने वाले हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. जिसमें यह सभी एक्टर्स एक साथ इस फिल्म में पहली बार दिखाई देंगे. दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

छत्रपति शिवाजी महाराज

ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म अगले साल 21 जनवरी 2027 को  सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा अर्जुन रामपाल जी नजर आएंगे. यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो की मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित हैं. वैसे तो शिवाजी महाराज पर पहले भी काफी बॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं. लेकिन इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी क्या करते हुए नजर आएंगे. यह देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक हैं.

रामायण पार्ट 2

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ गया है. जिसके बाद फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं. रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि इस फिल्म का पार्ट 2 अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा. 

एनिमल पार्क

रणबीर कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल पार्क भी अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आएंगे. इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था. जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अगले पार्ट में क्या होगा, दर्शक यह देखने के लिए काफी बेताब हैं.

ये भी पढ़ें- मरे हुए इंसान को जिंदा कर देते थे 'नीम करोली बाबा', पोते ने किए रोचक खुलासे

किंग

रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म किंग भी इस साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन और सुहाना खान में नजर आएंगे. ऐसा पहली बार होगा जब इस फिल्म में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी और किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

हेरा फेरी 3

हेराफेरी फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच में एक अलग ही जगह बना चुकी है. इस फिल्म के पहले दो पार्ट आ चुके हैं, जिनको दर्शकों ने काफी पसंद किया था   अब दर्शक फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि इसका तीसरा पार्ट अगले साल 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और संजय दत्त अहम किरदार में नजर आएंगे. अब फिल्म कब रिलीज होगी, तारीख का अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Bollywood Films In 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com