विज्ञापन

Toxic Sunday Collection Day 5: यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं टॉक्सिक, 5 दिनों में की इतनी कमाई

Toxic box office collection Day 5: टॉक्सिक यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. जबकि पांचवे दिन की कमाई के साथ फिल्म ने विजय की जन नायकन और सूर्या की करुप्पु को पछाड़ दिया है. 

Toxic Sunday Collection Day 5: यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं टॉक्सिक, 5 दिनों में की इतनी कमाई
Toxic box office collection Day 5 टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
नई दिल्ली:

Toxic box office collection Day 5:  गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और यश स्टारर टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स  बुधवार यानी 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले, जिसके बावजूद पहले दिन 100 करोड़ पार की ओपनिंग फिल्म ने की. हालांकि इसके बाद आंकड़ा गिरना शुरू हुआ. लेकिन बावजूद इसके टॉक्सिक यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं पांचवे दिन की कमाई के साथ फिल्म ने तमिलनाडु के सीएम विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन और साउथ के सिंघम सूर्या की करुप्पु को भी पछाड़ दिया है. 

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, टॉक्सिक ने 23 करोड़ का कलेक्शन पांचवे दिन संडे को हासिल किया. वहीं इसी के साथ फिल्म ने भारत में 214.10 करोड़ नेट और 255.95 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 285.20 करोड़ पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: प्रेमानंद महाराज ने दिया था हनुमान अंश के मेकर्स को ये सुझाव, 24 दिन भी खूब की कमाई, 800% पार मुनाफा  

जन नायकन और करुप्पु को छोड़ा पीछे

टॉक्सिक को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन बीत चुके हैं. वहीं इन 5 दिनों में साउथ के सिंघम सूर्या की करुप्पु, जिसने 198.18 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. और विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन, जिसने 198.22 करोड़ कलेक्शन किया था. उसे पीछे छोड़ दिया है. 

यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी टॉक्सिक 

यश की टॉक्सिक उनके करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वहीं पहले नंबर पर है केजीएफ चैप्टर 2, जो 2022 में रिलीज हुई थी. उसकी 150 करोड़ के बजट में 1210 करोड़ की कमाई हुई थी. वहीं दूसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 1  है, जिसने 80 करोड़ के बजट में 240 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था. हालांकि उनकी पिछली फिल्में भी सुपरहिट थीं. लेकिन कमाई के मामले में टॉक्सिक तीसरे नंबर पर है. 

ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर सुने ये पॉपुलर गाना, 5267 एपिसोड के सीरियल में खूब धूमधाम से है मनाया जाता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com