विज्ञापन

सनी देओल की वो गर्लफ्रेंड जिसकी वजह से पापा धर्मेंद्र के खिलाफ खड़े हो गए तारा सिंह, पहली बार की थी बगावत!

सनी देओल और धर्मेंद्र के बीच एक गहरा बॉन्ड रहा है लेकिन एक मौका ऐसा आया था जब दोनों अपनी अपनी जगह पर आमने-सामने खड़े हो गए थे. सनी ने अपनी स्पेशल फ्रेंड के लिए पिता के सामने जिद लगा दी थी.

सनी देओल की वो गर्लफ्रेंड जिसकी वजह से पापा धर्मेंद्र के खिलाफ खड़े हो गए तारा सिंह, पहली बार की थी बगावत!
कौन थी वो जिसके लिए आमने-सामने हुए थे बाप-बेटा?
Social Media
नई दिल्ली:

धर्मेंद्र का अपने परिवार के साथ एक खास कनेक्शन रहा है. खासतौर पर बच्चों के साथ उनका बॉन्ड ऐसा था कि लोग इसकी मिसाल देते हैं. हमेशा अपने पिता की इज्जत करने वाले और उनकी बात रखने वाले सनी देओल एक वक्त पर पिता के खिलाफ खड़े हो गए थे. आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौनसी बात थी कि सनी पापा धर्मेंद्र के खिलाफ हुए. क्या है उनकी शादी से जुड़ा मसला था या पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई और फैसला? सोच में पड़ गए ना कि आखिर ऐसी क्या बात थी जो सनी पाजी अपने पापाजी के सामने दीवार की तरह खड़े हो गए और जिद पर अड़े रहे?

पापा धर्मेंद्र के खिलाफ क्यों हुए थे सनी देओल?

सनी देओल से जुड़ा ये किस्सा आपको यूं पढ़ने को नहीं मिलेगा. क्योंकि इस तरह की बातें फिल्मों के साथ ही आई गई हो जाती हैं लेकिन अगर आप उस फिल्म के बारे में रिसर्च करने में जुट जाएं तो आपको ऐसे मजेदार किस्से जरूर मिल जाते हैं. हम बात कर रहे हैं 20 अप्रैल 1985 यानी कि 41 साल पहले आई फिल्म अर्जुन की. इसी फिल्म के लिए सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की मर्जी के खिलाफ जाने की जुर्रत की थी.   

Latest and Breaking News on NDTV

क्या थी सनी देओल की जिद?

अर्जुन फिल्म के लिए धर्मेंद्र चाहते थे कि सनी देओल के अपोजिट पद्मिनी कोल्हापुरे को कास्ट किया जाए लेकिन सनी देओल ने साथ इंकार कर दिया. IMDB पर दी गई जानकारी के मुताबिक सनी देओल चाहते थे कि इस फिल्म में उस वक्त की उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल कपाड़िया को साइन किया जाए. सनी अपनी जिद पर अड़े रहे और आखिर में डिंपल ही फिल्म में फाइनल की गईं. सनी की जिद बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात लेकर आई. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक 1.5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये कमाये थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Movies, Dharmendra Death, Dharmendra Wife, Dharmendra Son, Sunny Deol, Arjun Movie, Dimpla Kapadia, Sunny Deol Movies, Sunny Deol Age, Sunny Deol Dimple Kapadia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com