विज्ञापन

24 साल बाद ईशा देओल ने अपने नाम के साथ जोड़ा धर्मेंद्र का नाम, भावुक होकर कही दिल की बात

ईशा देओल 20 नवंबर को यानी कि अपने पिता धर्मेंद्र की डेथ एनिवर्सरी से ठीक 4 दिन पहले फिल्म प्रताप के साथ स्क्रीन पर आ रही हैं. इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है. इस बारे में इंस्टाग्राम पर बताते हुए एक्ट्रेस खुद भावुक हो उठीं.

24 साल बाद ईशा देओल ने अपने नाम के साथ जोड़ा धर्मेंद्र का नाम, भावुक होकर कही दिल की बात
ईशा देओल ने पहली बार नाम में जोड़ा पिता का नाम
Social Media
नई दिल्ली:

ईशा देओल के लिए फिल्म पोस्टर पर अपना नाम देखना हमेशा से ही खास रहा है, लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'प्रताप' ने इस पल को और भी भावुक बना दिया है. इस फिल्म में उन्हें पहली बार 'ईशा धर्मेंद्र देओल' के नाम से क्रेडिट दिया जाएगा. इस पोस्ट में उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र का नाम भी उनके नाम के साथ जुड़ा है. इस बात से बेहद भावुक होकर, ईशा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट के साथ शेयर किया और बताया कि यह पल उनके लिए कितना मायने रखता है.

सोमवार (16 नवंबर) को ईशा ने इंस्टाग्राम पर शहर भर के बिलबोर्ड्स पर लगे अपनी फिल्म के पोस्टर्स की तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट लिखा, "ईशा धर्मेंद्र देओल के रूप में मेरी पहली फिल्म. पहली बार किसी फिल्म पोस्टर पर अपने नाम के साथ पापा का नाम देखना बहुत ही इमोशनल, पर्सनल और दिल को छू लेने वाला एक्सपीरियंस है. पापा के आशीर्वाद से, मैं यहां हूं. 🪽🥹♥️ फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल और यह सफर अभी भी जारी है."

उन्होंने आगे लिखा, "इतने सालों के बाद भी सिनेमा हॉल के बाहर लगे बिलबोर्ड्स पर खुद को देखकर मुझे आज भी उतनी ही खुशी होती है, जितनी शुरुआत में होती थी. मैं बस इतना कह सकती हूं कि अपने सभी फैंस और वेल विशर्स का बहुत-बहुत आभार. मेरा साथ देने के लिए, इतने सालों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए और मुझे व मेरे परिवार को लगातार प्यार देते रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद."

लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे अपने पीछे छह दशकों से भी लंबा फिल्मी करियर और 300 से ज्यादा फिल्मों की विरासत छोड़ गए हैं. उनके निधन के बाद सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें: Ramayan Box Office Collection: दुनियाभर में रामायण का जलवा, बनी अब तक की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

इस साल जनवरी में सनी देओल ने भी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शुरुआत में अपने पिता को एक खास श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने नॉर्मल स्क्रीन क्रेडिट के बजाय खुद को 'सनी देओल (धर्मेंद्र जी का बेटा)' के रूप में पेश किया. सनी के इस कदम ने दर्शकों का दिल जीत लिया क्योंकि उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी पहचान 'धर्मेंद्र के बेटे' के रूप में सामने रखी. इस श्रद्धांजलि के बारे में बात करते हुए वे भावुक भी हो गए और कहा कि वे हमेशा अपने पिता के बेटे ही बने रहेंगे.

ईशा देओल की आने वाली फिल्म प्रताप

सचिन सराफ के डायरेक्शन में बनी और प्रदीप रंगवानी के बैनर तले आ रही 'प्रताप' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें अमित साध, ईशा देओल, तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास, मिलिंद गुणाजी और दुष्यंत वाघ लीड रोल में हैं. कहानी प्रताप रानाडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जाने-माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं. उनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनका एक वीडियो लीक हो जाता है. जिस सिस्टम के लिए उन्होंने कभी काम किया था, उसी सिस्टम ने उन्हें एक हत्या के मामले में फंसा दिया. अब वे अपने ही पूर्व पुलिस साथियों से बचते हुए भाग रहे हैं, ताकि वे एक गहरी सरकारी साजिश का पर्दाफाश कर सकें, जिसका कनेक्शन उनके पुराने रिकॉर्ड से है. यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Esha Deol, Dharmendra, Entertainment, Hindi News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com