विज्ञापन

सनी देओल की ‘सूर्या’ की टली रिलीज, आईएमए राजस्थान ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. फिल्म अब 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. पहले इसे इसी तारीख को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है.

सनी देओल की ‘सूर्या’ की टली रिलीज, आईएमए राजस्थान ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, जानें क्या है पूरा मामला
सनी देओल की ‘सूर्या’ की टली रिलीज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूर्या' की रिलीज को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. फिल्म अब 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. पहले इसे इसी तारीख को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है. फिल्म की रिलीज टलने की मुख्य वजह सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हो रही देरी है. निर्माता चाहते हैं कि फिल्म को मेरिट के आधार पर सेंसर सर्टिफिकेट मिले. इस प्रक्रिया में लगने वाले समय के कारण फिल्म की तय तारीख पर रिलीज संभव नहीं हो पा रही है.

ये भी पढ़ें- 'रामायण' की मंथरा ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ में कही ये बात, बोलीं- 'बॉलीवुड में आने से पहले ही सुपरस्टार'

बताया जा रहा है कि बीच में छुट्टियां पड़ने की वजह से भी सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की प्रक्रिया में देरी हुई है. ऐसे में निर्माताओं ने फिल्म को 20 नवंबर को रिलीज करने के बजाय इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया है. अब फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही किया जाएगा. फिलहाल निर्माताओं की ओर से नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस बीच फिल्म को लेकर कानूनी मोर्चे पर भी एक मामला सामने आया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), राजस्थान ने फिल्म के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका के चलते भी फिल्म को लेकर कानूनी पहलू चर्चा में है. हालांकि, फिलहाल फिल्म की रिलीज टलने की वजह सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हो रही देरी बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स पर बच्चों को नहीं दिखेगा एडल्ट कंटेंट! माता-पिता तुरंत ऑन करें ये 4 सेटिंग

सनी देओल की फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा उत्सुकता रहती है. ऐसे में ‘सूर्या' की रिलीज टलने और उसके खिलाफ आईएमए राजस्थान की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर किए जाने से फिल्म चर्चा में आ गई है. अब दर्शकों को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने और निर्माताओं की ओर से नई रिलीज तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol Upcoming Film, Sunny Deol Upcoming Moves, Sunny Deol Upcoming Movies, Sunny Deol Upcoming Movies 2026, Sunny Deol Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com