इन दिनों सोशल मीडिया और यंगस्टर्स की रील पर एक गाना छाया हुआ है. इस गाने का नाम ‘दिलरुबा दिलनशीन' है. बच्चे से लेकर जवान तक हर कोई इस गाने का दीवाना हो गया है और जमकर रील बना रहा है. ‘दिलरुबा दिलनशीन' गाने को अरुणाचल प्रदेश के रीतो रीबा ने अपना शानदार आवाज में गाया है. उनकी कहानी भी आज प्रेरणा का सबक बन गई है. साल 2022 में इंडियन आइडल सीजन 13 में ऑडिशन देने वाले इस यंग सिंगर को टॉप 15 में जगह नहीं मिली थी. लेकिन एक रिजेक्शन उनके सपनों को रोक नहीं पाया.
रीतो रीबा ने खुद बनाई राह
आज रीतो रीबा का नया गाना ‘दिलरुबा दिलनशीन' चार्ट्स पर छाया हुआ है. रीतो का जन्म अरुणाचल के पासीघाट में हुआ. बचपन में मां के लोक गीत सुनकर संगीत की दुनिया से जुड़ाव हुआ. बाद में वे मुंबई आए. नौकरी और संगीत दोनों को साथ चलाते हुए उन्होंने यूट्यूब पर अपना सफर शुरू किया. धीरे-धीरे श्रोताओं का प्यार मिला.
2022 में इंडियन आइडल के मंच पर पारंपरिक पोशाक में उन्होंने परफॉर्म किया. दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया, लेकिन फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच सके. कई लोग निराश हुए. कुछ ने आवाज भी उठाई. रीतो ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी राह खुद बनाई.
पॉपुलर हुए गाने
उनका गाना ‘हीर रांझा' बहुत लोकप्रिय हुआ. करोड़ों व्यूज और स्ट्रीमिंग मिली. अब नया एपी ‘दिलफेक' से निकला गाना ‘दिलरुबा दिलनशीन' चर्चा में है. यह गाना सिद्धार्थ कौशल के साथ है. नवंबर 2026 के मध्य में यह शेजाम इंडिया चार्ट पर नंबर एक पर रहा. स्पॉटिफाई इंडिया के डेली चार्ट पर चौथे नंबर पर पहुंचा. यूट्यूब पर भी करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं.
दिलचस्प बात यह है कि बाद में रीतो फिर इंडियन आइडल के मंच पर लौटे. इस बार उन्होंने अपना खुद का गाना श्रेया घोषाल के साथ गाया. वही मंच जो कभी उन्हें आगे नहीं बढ़ा सका, अब उनकी सफलता का गवाह बना.
रीतो की कहानी बताती है कि एक रिजेक्शन किसी के भविष्य का फैसला नहीं करती. मेहनत, विश्वास और लगातार कोशिश से रास्ते खुलते हैं. उत्तर-पूर्व के कई युवा कलाकारों के लिए वह मिसाल बन गए हैं. उनके गाने आज देश भर में सुने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें | Indian Idol Legends Return Review: हिमेश रेशमिया का धमाकेदार कमबैक, 24 महारथी सिंगर्स, जानें कैसा है शो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं