विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2023

सुनील शेट्टी संग बेटी अथिया शेट्टी ने मेहंदी सेरेमनी में किया डांस, अनदेखी तस्वीरों में केएल राहुल की भी दिखी झलक

अथिया शेट्टी ने अपनी शादी की रस्मों से जुड़ी नई तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिसे देखकर फैंस ही नहीं एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने क्यूट रिएक्शन दिया है.

सुनील शेट्टी संग बेटी अथिया शेट्टी ने मेहंदी सेरेमनी में किया डांस, अनदेखी तस्वीरों में केएल राहुल की भी दिखी झलक
अथिया शेट्टी की मेहंदी सेरेमनी फोटो पर पिता सुनील शेट्टी का रिएक्शन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी हुई है, जिसकी फोटो और वीडियो वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी और हल्दी की तस्वीरों के बाद मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर कर दी है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अथिया की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर जहां फैंस ने प्यार लुटाया है तो वहीं पिता सुनील शेट्टी और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना क्यूट रिएक्शन दिया है. 

कुछ घंटों पहले अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "22.01.23." दरअसल, यह दिन एक्ट्रेस की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के लिए शेयर की हैं. अथिया द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में क्रिकेटर केएल राहुल ग्रे कढ़ाई वाले कुर्ता-पायजामा पहने अपनी होने वाली दुल्हन के गाल खींचते हुए दिख रहे हैं. जबकि अथिया रंगीन कुंदन और पोल्की ज्वैलरी के साथ आइवरी लहंगे में मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं. 

दूसरी तस्वीर में डांस फ्लोर पर सुनील शेट्टी और अथिया डांस करते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान सुनील शेट्टी सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं. तीसरी फोटो में कृष्णा श्रॉफ समेत अथिया अपने दोस्तों के साथ चिल करती हुई नजर आ रही हैं. जबकि चौथी तस्वीर में केएल राहुल के साथ अथिया वेस्टर्न आउटफिट में डांस करती हुई दिख रही हैं. इसके अलावा पांचवी तस्वीर में अथिया क्यूट पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस की इन फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस के अलावा पिता सुनील शेट्टी ने एक काले दिल वाली इमोजी शेयर की है, जिस पर फैंस का भी रिएक्शन देखने को मिली है.  

pmvqm4g8

बता दें, अथिया शेट्टी के अलावा पिता सुनील शेट्टी और भाई अहान शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Athiya Shetty, Athiya Shetty Mehndi, Athiya Shetty Mehndi Photo, Athiya Shetty Movie, Athiya Shetty Father, Sunil Shetty, Sunil Shetty Film, Sunil Shetty Daughter, Sunil Shetty Daughter Wedding, Sunil Shetty Reaction On Athiya Shetty Pics, Kl Rahul, Kl Rahul Mehndi Ceremony, Athiya Shetty Mehndi Ceremony, Ndtv Hindi, Ndtv India, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com