विज्ञापन

रामायणम् में कुमार विश्वास के गानों को लेकर 'कृष्ण' ने दिखाए तेवर, कहा- मंजीरे और चौपाई सुनना चाहता हूं

महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज ने रामायणम् के गाने मंगल रंग की लाइनें शेयर कर पूछा इसका अर्थ, बताया कि गानों में क्या सुनने की ख्वाहिश रखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से ये भी कहा कि वो साई पल्लवी को सीता के रुप में स्वीकार कर लें.

रामायणम् में कुमार विश्वास के गानों को लेकर 'कृष्ण' ने दिखाए तेवर, कहा- मंजीरे और चौपाई सुनना चाहता हूं
रामायणम् को लेकर नितीश भारद्वाज की खास अपील
ramayanam
नई दिल्ली:

नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् के म्यूजिक को लेकर के एक बार फिर से अपने मन की बात दर्शकों के सामने रखी है. 1988 में आई महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने अपनी पुरानी एक पोस्ट में साईं पल्लवी का जिक्र किया था. उन्होंने ये उम्मीद जताई थी कि दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार कर लेंगे और वो फिल्म में तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनना चाहेंगे.

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

नितीश भारद्वाज नें अपने इंस्टाग्राम पर मंगल रंग गाने की लाइनें "मैं बांसुरी, सांस तू" का एक सीन पोस्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "क्या कोई इसके गहरे अर्थ को समझ सकता है. 'मैं 'रामायण' को लेकर अपनी पिछली पोस्ट की इन पंक्तियों पर जोर देना चाहता हूं - 'मुझे बस यही उम्मीद है कि भारतीय, साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार कर लेंगे. साथ ही, मैं फिल्म में मृदंगम और मंजीरे के बीच कहीं तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनना चाहूंगा. हर भारतीय की आत्मा में इस महाकाव्य की यही पहचान है.'... क्या कोई इसके गहरे अर्थ को समझ सकता है?"

यह भी पढ़ें | Sai Pallavi-Ranbir Kapoor: करवा चौथ पर राम-सीता की प्रेम कहानी, ‘रामायणम्' का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी' हुआ रिलीज

करवा चौथ पर रिलीज हुआ दूसरा गाना 

करवा चौथ के खास मौके पर नमित मल्होत्रा की रामायणम् दर्शकों को भगवान राम और माता सीता की प्रेम कहानी के करीब नए गाने "जुड़ी जोड़ी" के जरिए रूबरू कराने वाले हैं. बता दें कि इस गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायणम् और टी-सीरीज़ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है, साथ यह करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होगा. यह गाना खुद में विश्वास को थामे रिश्ते, श्रद्धा और एक साथ रहने के वादे को लिए हुए है. गाने की रिलीज इस दिन को और भी खास बना रही है, क्योंकि यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते और उनके प्यार के बंधन को समर्पित है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayanam Part 1, Nitish Bharadwaj, Sai Pallavi, Ramayanam Song, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com