विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

Suhana Khan पूल में यूं चिल करती आईं नजर, देखें शाहरुख खान की बिटिया का थ्रोबैक Video

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan Pool Video) का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में सुहाना स्वीमिंग पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं.

Suhana Khan पूल में यूं चिल करती आईं नजर, देखें शाहरुख खान की बिटिया का थ्रोबैक Video
सुहाना खान (Suhana Khan Pool Video) का वीडियो हुआ वायरल
  • सुहाना खान का स्विमिंग पूल वीडियो हुआ वायरल
  • पूल में दोस्त संग यूं एंजॉय करती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में छा जाते हैं. हाल ही में उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में सुहाना खान (Suhana Khan Pool Video) अपनी दोस्त के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना खान स्विमिंग पूल में एंजॉय करते समय अपना वीडियो बना रही हैं. 


सुहाना खान (Suhana Khan Video) के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है. सुहाना खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, सुहाना खान के अकसर फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं. उनका यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. 


सुहाना खान (Suhana Khan) अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. बॉलीवुड स्टार किड्स की चर्चा में सुहाना खान हमेशा आगे रहती हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं. बता दें कि यूं तो सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सुहाना खान भारत में परिवार के साथ समय बिता रही हैं. सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Video, Suhana Khan Swimming Pool Video, Suhana Khan Video Viral, Suhana Khan Instagram, Suhana Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com