विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2020

Street Dancer Box Office Collection Day 1: वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म का शानदार आगाज, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

Street Dancer 3D Box Office Collection Day 1: एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने पहले दिन बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की.

Also Read in
Street Dancer Box Office Collection Day 1: वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म का शानदार आगाज, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 1: वरुण धवन की फिल्म ने किया इतने कलेक्शन
  • स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज
  • वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
  • स्ट्रीट डांसर 3डी ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग
नई दिल्ली:

Street Dancer 3D Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हुए डांस मुकाबले की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' ने पहले दिन 10 से 11 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बंपर ओपनिंग की है. 

अभिषेक बच्चन ने शुरू की अपनी अपकमिंग फिल्म 'Bob Biswas' की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर शेयर की Photos


बता दें, वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर की  'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' के साथ बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' भी रिलीज हुई है. यह दोनों ही फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. वहीं 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है. सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है. सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है. जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है. 

सपना चौधरी के डांस का फिर चला जादू, वायरल हुआ धमाकेदार Video

सहज की गर्लफ्रेंड मिया (नोरा फतेही Nora Fatehi) होती है, जो ब्रिटेन डांस टीम द रॉयल्स में रहती है. वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) अपनी डांस टीम के साथ सहज का मजाक उड़ाती रहती है. इनायत का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है, जबकि सहज का ग्रुप इंडिया से. ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा Prabhu Deva) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है. फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Street Dancer 3D Box Office Collection, Street Dancer 3D Box Office Collection Day 1, Street Dancer 3D Collection, Street Dancer 3D Opening, Street Dancer 3D Bumper Opening, Varun Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com