विज्ञापन

पुरानी पीढ़ी की सोच... पति महेश भट्ट के साथ उम्र के अंतर पर बोलीं सोनी राजदान

सोनी राजदान और महेश भट्ट के रिश्ते ने अक्सर लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी उम्र के अंतर और उनके रिश्ते पर इसके असर के बारे में खुलकर बात की.

पुरानी पीढ़ी की सोच... पति महेश भट्ट के साथ उम्र के अंतर पर बोलीं सोनी राजदान
पति महेश भट्ट के साथ उम्र के अंतर पर बोलीं सोनी राजदान
नई दिल्ली:

सोनी राजदान और महेश भट्ट के रिश्ते ने अक्सर लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी उम्र के अंतर और उनके रिश्ते पर इसके असर के बारे में खुलकर बात की. नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में सोनी राजदान ने बताया, "महेश मुझसे थोड़ी अलग और पुरानी पीढ़ी के हैं और शुरुआत में हमारी सोच में थोड़ा अंतर था." अपने रिश्ते की शुरुआत के समय को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, "मैं इस रिश्ते में बहुत खुले विचारों के साथ आई थी और इस रिश्ते के जरिए एक इंसान के तौर पर मेरा विकास हुआ, और उनका भी."

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 9: करण जौहर के शो में पहले गेस्ट होंगे सलमान खान, 10 साल बाद भाईजान करेंगे वापसी

सोनी राजदान ने बताया कि उन्होंने फिल्ममेकर से खुद को आलोचनात्मक नजरिए से देखना सीखा. सोनी ने कहा, "महेश की खूबी यह है कि वह बहुत ईमानदार हैं. वह अपने बारे में बहुत गहरी समझ रखते हैं. वह खुद को आलोचनात्मक नजरिए से देख पाते हैं, जो ज़्यादातर पुरुषों के लिए बहुत मुश्किल काम है. मैं उनसे खुद को आलोचनात्मक नजरिए से देखना सीख रही हूं क्योंकि मुझे हमेशा लगता है कि मैं सही हूं. मैं सबसे ज़्यादा बहस करने वाली इंसान हूं." सालों तक साथ रहने के बाद सोनी और महेश दोनों का रिश्ता बेहतर हुआ है और वे अब एक सहज स्थिति में पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा, "हम साथ मिलकर एक बहुत सहज स्थिति में पहुंचे हैं. हम दोनों  अच्छे दोस्त हैं. "सोनी राजदान और महेश भट्ट की पहली मुलाकात तब हुई थी जब फिल्ममेकर अपनी 1984 की फिल्म 'सारांश' के लिए कास्टिंग कर रहे थे, जिसमें सोनी ने एक अहम भूमिका निभाई थी. दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है.

यह भी पढ़ें- भोजपुरी आर्केस्ट्रा डांस से बिल्कुल अलग है बिहार का लोकनृत्य हिरनी-बिरनी, दो नटिनों और उनके पति से जुड़ी है कहानी 

बाद में, जब उनका रिश्ता शुरू हुआ, तब महेश भट्ट अपनी पहली पत्नी किरण भट्ट के साथ शादीशुदा थे, जिनसे उनके दो बच्चे - पूजा भट्ट और राहुल भट्ट - हैं. बाद में 1986 में महेश भट्ट और सोनी राजदान ने शादी कर ली. शादी से पहले फिल्ममेकर ने इस्लाम अपना लिया था, लेकिन साथ ही वह अपने पहले परिवार का भी समर्थन करते रहे. सोनी और महेश की दो बेटियां हैं - शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soni Razdan Actor, Soni Razdan Mahesh Bhatt, Soni Razdan Mahesh Bhatt Love Story, Soni Razdan News, Soni Razdan All Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com