विज्ञापन

आमिर खान के बाद सलमान खान पर सोनम वांगचुक का तंज, भाईजान के ब्रो कहने पर बोले- मजबूरी रही होगी

सलमान खान ने नीट-यूजी पेपर लीक में स्टूडेंट के प्रदर्शन को सपोर्ट किया था और सोनम वांगचुक को अनशन खत्म करने की अपील की थी. 

आमिर खान के बाद सलमान खान पर सोनम वांगचुक का तंज, भाईजान के ब्रो कहने पर बोले- मजबूरी रही होगी
सोनम वांगचुक ने पहली बार सलमान खान के ब्रो कमेंट पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

सोनम वांगचुक ने NEET विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपनी भूख हड़ताल पर सलमान खान की कमेंट पर अब रिएक्शन दिया है. उनसे जब प्रखर गुप्ता के साथ बातचीत में सलमान खान के ब्रो कमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- "मजबूरियां रही होंगी सबकी. मैं उसमें नहीं पड़ना चाहता." उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि सलमान ने इस मुद्दे पर बात की. हालांकि इससे पहले सोनम वांगचुक ने आमिर खान के बारे में और उनसे मुलाकात के बारे में भी जिक्र किया था. 

सोनम वांगचुक ने सलमान खान के बारे में क्या कहा?

सोनम वांगचुक ने कहा, "आपको हर पहलू पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कुछ कहा, मैं इसका सम्मान करता हूं. हालांकि, उनकी मजबूरियों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता. "

इससे पहले आमिर खान से मुलाकात और 3 इडियट्स पर रिएक्शन देते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, उस टाइम जब उन्होंने कहा कि हम तो मिले भी नहीं थे. तो बाद में कुछ वीडियो आए, जिसमें वो गजनी आउटफिट में मेरे एक स्पीच को देख रहे थे. शायद वो गजनी आउटफिट में थे तो शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस हुआ होगा. 15 सेकंड में भूल गए होंगे. तो मैं हैरान नहीं हूं. वरना बहुत डिटेल में मिले थे हम. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: प्रेमानंद महाराज ने दिया था हनुमान अंश के मेकर्स को ये सुझाव, 24 दिन भी खूब की कमाई, 800% पार मुनाफा  

सलमान खान ने क्या कहा था  

सलमान खान ने नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, "छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, चाहे शिक्षा का सवाल हो या उनकी सुरक्षा का. उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए सभी छात्र अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें."

सोनम वांगचुक से की थी अपील

सलमान खान ने लिखा, "सोनम, अब सब हो गया भाई. इसे और आगे मत बढ़ाइए. अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो फिर लड़ेंगे, हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी. अब कुछ खा लीजिए. अगर चाहें तो मैं अपने घर से आपके लिए खाना भेज दूंगा." 

ये भी पढ़ें- Toxic Sunday Collection Day 5: यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं टॉक्सिक, 5 दिनों में की इतनी कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Wangchuck, Salman Khan, Bollywood, Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com