विज्ञापन

B-ग्रेड वाले ठप्पे को हटाकर बॉलीवुड का सुपरस्टार बना ये एक्टर, 44 साल पुराने गाने से रातोंरात हुआ मशहूर, कभी साथ काम नहीं करना चाहती थीं एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिस पर बी ग्रेड फिल्मों में काम करने का ठप्पा लगा था. लेकिन एक फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी मशहूर कर दिया.  

B-ग्रेड वाले ठप्पे को हटाकर बॉलीवुड का सुपरस्टार बना ये एक्टर, 44 साल पुराने गाने से रातोंरात हुआ मशहूर, कभी साथ काम नहीं करना चाहती थीं एक्ट्रेसेस
मिथुन चक्रवर्ती के गाने खूब हैं मशहूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में नाम कमाना आसान नहीं है लेकिन अगर नेशनल अवॉर्ड मिलने के बावजूद किसी एक्टर को पहचान ना मिले तो यह काफी कम देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुआ, जो इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, एक्टर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत हाल ही में खराब हुई थीं. लेकिन अब वह ठीक हैं. इसके चलते उनके फैंस को उनकी चिंता हुई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया था. 

स्ट्रगल के दिनों को मिथुन चक्रवर्ती को याद

जी टीवी के रियलिटी शो सारेगामापा से 2023 में मिथुन चक्रवर्ती ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा, कितनी लड़ाई एक इंसान लड़ सकता है? कोई बड़ी हीरोइन मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं थी. वह सोचते थे मैं एक छोटा स्टार हूं. ये कभी क्या हीरो बनेगा. कौन इसे हीरो बनाएगा. क्या क्या बोलते थे मेरे बारे में . मैं यह कहना भी नहीं चाहता, फिर दर्द होता है. 

ये भी पढ़ें- आवारापन के दो गाने, जिसे पाकिस्तानी सिंगर ने 19 साल पहले बनाया कल्ट, अब आवारापन 2 में ना गाने पर दिया रिएक्शन

जीनत अमान ने हटाया ठप्पा

आगे उन्होंने कहा, "एक समय था जब मुझे लगता था कि मैं B-ग्रेड फिल्मों से A-ग्रेड फिल्मों में नहीं जा पाऊंगा. कई बार ऐसा भी हुआ जब फिल्म अनाउंस होने के बाद भी एक्ट्रेसेस फिल्म छोड़ देती थीं. प्रेशर था और दूसरे एक्टर्स इनसिक्योर थे कि मैं कभी बड़ा बन पाऊंगा. इसलिए उन्होंने उन हीरोइनों को वॉर्निंग दी होगी, इसके साथ काम करोगी तो हमारे साथ काम नहीं कर सकती. जीनत जी ने कहा, कितने गुड लुकिंग मैन हैं यह. मैं उनके साथ फिल्म करूंगी. वह जीनत जी थीं, जिन्होंने यह ठप्पा हटाया, जीनत जी का उस समय नंबर वन हीरोइन का दर्जा था. तो मैं उनके नक्शेकदम पर चला. हर एक्ट्रेस मेरे साथ काम करने के लिए हां कहने लगा. जब तकदीर रिलीज हुई तो मैं ए कैटेगरी एक्टर बन गया.  

डिस्को डांसर गाने से मिली पहचान

1982 में बप्पी लहरी द्वारा गाए गए गाने आई एम ए डिस्को डांसर से मिथुन चक्रवर्ती को पहचान मिली. उन्होंने अपने डांस से ना सिर्फ फैंस का दिल जीता. बल्कि विदेश में भी उन्हें काफी पसंद किया गया. आज भी उनके गानों को पसंद किया जाता है. जबकि फैंस उनकी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं. 

पहली फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
  
मिथुन चक्रवर्ती की बात करें, उन्होंने साल 1976 में मशहूर निर्देशक मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इस पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई. साल 1978 में आई बंगाली फिल्म 'नदी थेके सागरे' ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई. इसके बाद उन्होंने 'सुरक्षा', 'तराना', 'हम पांच' और 'हम से बढ़कर कौन' जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत की. 

मिथुन चक्रवर्ती का दौर

साल 1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय बना दिया. इसके बाद उन्होंने 'शौकीन', 'अशांति', 'कसम पैदा करने वाले की', 'प्यार झुकता नहीं', 'गुलामी', 'स्वर्ग से सुंदर', 'डांस डांस', 'प्यार का मंदिर', 'स्वामी विवेकानंद', 'गुरु', 'गोलमाल 3', 'हाउसफुल 2', 'ओएमजी- ओह माय गॉड!', 'किक', 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया. मिथुन चक्रवर्ती को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार और साल 2024 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

ये भी पढे़ं- 45 साल पुराना रोमांटिक गाना, सीरियल में सुना तो प्यार करने वालों से हुआ खौफ, आरडी बर्मन ने बनाया था एवरग्रीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakrabarty, Bollywood, Disco Dancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com