विज्ञापन

एयरफोर्स फैमिली से हैं संदली सिन्हा, बिहार से बॉलीवुड तक का सफर, अब लाइमलाइट से दूर होकर कहां गईं तुम बिन एक्ट्रेस

तुम बिन फिल्म में 3 हीरो के साथ इकलौती हीरोइन संदली सिन्हा अब लाइमलाइट से दूर हैं. लेकिन उनका यह सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा. 

एयरफोर्स फैमिली से हैं संदली सिन्हा, बिहार से बॉलीवुड तक का सफर, अब लाइमलाइट से दूर होकर कहां गईं तुम बिन एक्ट्रेस
तुम बिन के गानों के बीच पॉपुलर हुई थीं संदली सिन्हा

तुम बिन जिया जाए कैसे, कैसे जिया जाए तुम बिन... ये गाना तो आपको याद ही होगा. 25 साल पहले आई फिल्म तुम बिन में यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी फैंस इसे गुनगुनाते हैं. हालांकि इस फिल्म के सितारे, जो लीड रोल में थे. वह आज लीड रोल से हटकर सपोर्टिंग रोल में आ गए हैं, जिसमें से प्रियांशु चटर्जी भी हैं. लेकिन आज हम प्रियांशु चटर्जी की नहीं बल्कि तुम बिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस संदली सिन्हा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने तुम बिन से सफलता तो हासिल की. लेकिन करियर को ऊंची उड़ान नहीं दे पाईं. 

एयरफोर्स फैमिली से हैं संदली सिन्हा

बिहार की रहने वाली संदली सिन्हा एक एयरफोर्स फैमिली से आती हैं और पिता के निधन के बाद दिल्ली में रहने लगीं. उन्होंने 1997 में अपनी करियर टीवी से शुरू किया और तन्हा सीरियल में रोल मिला. इसके बाद वह शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापनों में नजर आईं. 

ये भी पढे़ं- 22 साल पुराना घनघोर इश्क वाला गाना, प्रेम की दीवानगी में प्रेमी को बताया सोना, चांदी, हीरा, पन्ना, मेहंदी, काजल, मौसम, उदित-अल्का की आवाज में सदाबहार

तुम बिन से पाई सफलता

अनुभव सिन्हा के साथ म्यूजिक वीडियो में काम करते हुए उन्हें तुम बिन में रोल ऑफर हुआ. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सोनू निगम के म्यूजिक वीडियो दीवाना में संदली सिन्हा नजर आई थीं. वहीं 2001 में उन्होंने तुम बिन से डेब्यू किया और रातों रात फेमस हो गईं. इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने लिखा और डायरेक्ट किया था. जबकि संदली सिन्हा के अलावा 3 हीरो प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक और राकेश बापट लीड रोल में नजर आए थे. 

संदली सिन्हा को नहीं मिले मेन रोल

Latest and Breaking News on NDTV

तुम बिन की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बावजूद संदली सिन्हा के करियर ने उड़ान नहीं भरी. वहीं 2003 में वह ओम फिल्म में नजर आए. इसके बाद वह पिंजर और अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में नजर आईं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्हें मेन रोल्स नहीं मिले तो संदली ने कहा, “क्योंकि मैं चापलूसी नहीं करती.” इसके अलावा तेलुगू फिल्मों में भी वह नजर आईं. लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाईं. 

बिजनेसमैन से की शादी

2005 में करियर के गिरते पड़ाव के बीच संदली ने बिजनेसमैन सलासकर से शादी कर ली. कपल के दो बच्चे हैं और वह मुंबई में रहते हैं. किरन सलासकर कंट्री ऑफ ओरिजिन के सीईओ हैं और IEHPL के डायरेक्टर के पद पर हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनका 150 करोड़ नेटवर्थ है. संदली अपने पति की बिजनेस संभालने में मदद करती हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. 

ये भी पढे़ं- अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी की आवाज से सजी 13 साल पुरानी फिल्म, Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट में जरुर होगे 9 गाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tum Bin, Sandali Sinha, Sandali Sinha Latest Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com