विज्ञापन

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान देख डरे आयुष्मान खुराना! बदल डाली उड़ता तीर की रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज

दृश्यम 3 की धमाकेदार ओपनिंग के बीच आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबर सामने आई है.  

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान देख डरे आयुष्मान खुराना! बदल डाली उड़ता तीर की रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर की बदली रिलीज डेट
नई दिल्ली:

दृश्यम 3 यानी दृश्यम द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस दिन गांधी जयंती का हॉलीडे होने के चलते अजय देवगन की फिल्म को फायदा मिला. इसी के चलते बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दृश्यम 3 ने 66.75 करोड़ नेट और 80.10 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन भारत में किया. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ तक पहुंचा. वहीं एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी. हालांकि दृश्यम 3 को टक्कर देने अगले हफ्ते यानी 9 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि दृश्यम 3 की चर्चा के बीच यह फैसला मेकर्स ने लिया है. 

उड़ता तीर की बदली रिलीज डेट

उड़ता तीर की नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए, फिल्म की टीम ने कहा, "फिल्म 'उड़ता तीर' के ट्रेलर और चल रहे प्रमोशन से काफी उत्साह बना हुआ है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए मेकर्स ने रिलीज को 23 अक्टूबर तक आगे बढ़ाने का समझदारी भरा फैसला किया है. इससे फिल्म को रिलीज के लिए बेहतर समय और सिनेमाघरों में ज्यादा जगह मिलेगी, बजाय इसके कि अचानक भीड़-भाड़ वाले बाजार में स्क्रीन के लिए समझौता करना पड़े. मेकर्स का यह एक समझदारी भरा और रणनीतिक कदम है. ट्रेलर और प्रमोशन से उत्साह बढ़ रहा है और रिलीज के लिए बेहतर समय चुनने से फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा."

ये भी पढ़ें- 'कमाल कर दिया पायलट जी' सलमान खान ने किया कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, रणवीर सिंह ने कही ये बात

उड़ता तीर में पाकिस्तानी जासूस बनेंगे आयुष्मान खुराना

आयुष्मान ने आगे कहा, "फिल्म में मैं एक पाकिस्तानी जासूस का रोल कर रहा हूं, जिसकी याददाश्त चली जाती है. देशभक्ति की भावना तो बनी रहती है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि वह किस देश का है, इसलिए वह भारत का साथ देने लगता है. इसे भारत-समर्थक देशभक्ति वाली कॉमेडी कहा जा सकता है. यह एक ऐसी फिल्म है, जो किसी खास जॉनर (शैली) में नहीं बंधती और इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है." 

उड़ता तीर की कास्ट 

आकाश ए कौशिक के निर्देशन की पहली फिल्म 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा निर्मित, 'उड़ता तीर' धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक और सहयोग है. 

ये भी पढ़ें- अजय देवगन के करियर की 5 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्में, पहले दिन के कलेक्शन के साथ दृश्यम 3 बनीं नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udta Teer, Drishyam 3, Drishyam 3 Box Office Collection, Ayushmann Khurana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com