विज्ञापन

'दृश्यम 3' से टकराई वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु', सपोर्ट में पहुंचे सलमान खान

वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म की सीधी टक्कर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से है. हालांकि प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग में सलमान खान, सारा तेंदुलकर, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीस और उर्फी जावेद समेत कई सितारे नजर आए. हालांकि देखना होगा कि इस कड़ी टक्कर के बीच कौन सी फिल्म बाजी मारती है.

'दृश्यम 3' से टकराई वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु', सपोर्ट में पहुंचे सलमान खान
वीर पहाड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु को मिला सलमान का साथ
नई दिल्ली:

वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर को रिलीज हो गई है. इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन की फिल्म  'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के साथ है. ऐसे में दोनों फिल्मों में मुकाबले की टक्कर है. बता दें कि सलमान खान फिल्म प्रेम कीटाणु के सपोर्ट में सामने आए और हाल ही में वो फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे. सलमान खान ने फिल्म की सक्सेस के लिए टीम को सपोर्ट करते हुए शुभकामनाएं दी. 

कॉलेज लाइफ पर बनी है फिल्म प्रेम कीटाणु

अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म में कॉलेज लाइफ को दिखाया गया है. इस फिल्म में आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना और वीर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. प्यार, दोस्ती और स्ट्रगल पर बनी इस कहानी में कॉमेडी-ड्रामा और रोमांस देखने को मिलेगा. अवनीका फिल्मस के बैनर में बनी इस फिल्म को गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को लेकर ऐसी अटकलें थी ये फिल्म मलयालम फिल्म, प्रेमलू का हिंदी रीमेक है. लेकिन वीर पहाड़िया ने फिल्म की किसी भी तरह का रीमेक होने की बात को नकार दिया. उन्होंने साफ किया कि ये फिल्म की एक ओरिजिनल कहानी है. बता दें कि फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के जरिए आफिया सैयद बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. वो फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं.

सारा तेंदुलकर ने लूटी लाइमलाइट

फिल्म प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग में कई सेलेब्स ने शिरकत की. जहां सलमान खान डैशिंग लुक में नजर आए. वहीं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अली खान भी इसकी स्क्रीनिंग में पहुंची. अपने खूबसूरत अंदाज से उन्होंने लाइमलाइट लूट ली. इसके अलावा स्क्रिनिंग में ओरी, गुनीत बंगा, करण जौहर, उर्फी जेवाद, जैकलीन फर्नांडीस और रिया चक्रवर्ती ने भी शिरकत की. साफ होता है कि सभी लोग फिल्म को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं.  

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Review In Hindi: दृश्यम 3 सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें कैसी है अजय देवगन तब्बू की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर 

2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' और 'प्रेम कीटाणु' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prem Keetanu Movie, Drishyam 3, Hindi News, Salman Khan, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com