Sidharth Shukla Lookalike Video: बॉलीवुड और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिल में रह रह कर उनकी यादों की कसक उठती है. बिग बॉस 13 में सिडनाज की जोड़ी ने बिग बॉस के इतिहास में सबसे पॉपुलर कपल होने का खिताब हांसिल किया था. बिग बॉस 13 में सिडनाज की प्यारी सी जुगलबंदियां लोग अब भी याद करते हैं. ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लोग अचानक हैरान हो गए. वीडियो में नजर आ रहे शख्स को देखकर एक पल के लिए आपको भी लगेगा कि सिद्धार्थ शुक्ला वापस आ गए हैं.
वही शक्ल सूरत...वही बॉडी और वही तीखे तेवर...इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी धोखा खा जाएंगे और यही कहेंगे अरे सिद्धार्थ शुक्ला वापस लौट आए हैं. हालांकि हम सब जानते हैं कि सिद्धार्थ अब हमारे बीच नहीं हैं, पर लाखों करोड़ों फैंस के दिलों पर वो आज भी राज करते हैं. शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों को एक बार फिर उनके चहेते सिड याद आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल कहे जाने वाले चंदन का है. चंदन की शक्ल बिल्कुल सिद्धार्थ शुक्ला से मिलती है और उनके बोलने के अंदाज से लेकर उनके गुस्से तक चंदन में सिड की वो पूरी झलक दिखाई देती है. इस वीडियो में भी सिद्धार्थ शुक्ला की तरह दिखने वाले चंदन ने सिद्धार्थ को पूरी तरह कॉपी करने की कोशिश की है, जिसे देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल चंदन के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं