Koffee With Karan 8 Latest Episode: कॉफ़ी विद करण का नया एपिसोड आ गया है, जिसमें इस बार खुलासे करने सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन पहुंचे. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को लेकर खुलासा किया है, जिसे खुद करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. दरअसल, सिद्धार्थ और वरुण ने कहा है कि वह नहीं चाहते थे की करण जौहर, आलिया भट्ट को कास्ट करें. दरअसल, कॉफी विद करण 8 में मेहमान बनकर आए वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए उनकी स्टूडेंट ऑफ द ईयर को स्टार आलिया भट्ट ने एक रिकॉर्डेड संदेश भेजा था. इसके बाद, शुरुआत में करण जौहर ने कहा, "मुझे अभी भी आलिया के साथ याद है, जब वह पहली बार अंदर आई थी, तो कैसे आप दोनों ने मुझे मैसेज भेजा था कि आप उसे कास्ट नहीं कर सकते. आप में से एक ने कहा कि वह बहुत छोटी है."
करण जौहर ने बताया कि शूट के बाद उन्हें यकीन हो गया था कि वह रोल के लिए फिट हैं. डायरेक्टर ने कहा, "मैं कह रहा हूं कि यह इस तरह से शुरू हुआ, लेकिन जब हमने उसके साथ शूटिंग की, उसके तीन महीने बाद एक फोटो शूट के लिए, मुझे याद है कि वह शांत खड़ी थी और आप दोनों में से किसी की तरफ नहीं देखा या तो वह सचेत थी या शर्मीली क्योंकि आप सभी पहले से ही जानते थे मुझे. जबकि वह मुझे बिल्कुल नहीं जानती थी. हमने फोटो शूट किया और उसके ठीक बाद, मेरा मतलब है, मुझे पहले शॉट में ही पता चल गया था''.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पर वरुण धवन ने कहा, "हां, मुझे भी पता था." लेकिन KJO बीच में टोकते हुए कहते हैं, "दिखावा करना बंद करो. तुम क्या बकवास कर रहे हो वरुण? तुम मुझे दूसरी लड़कियों की तस्वीरें भेजते रहे, तुम नहीं चाहते थे कि मैं उन्हें कास्ट करूं." इस पर वरुण ने कहा, "नहीं नहीं...मैं उसे नहीं जानता." वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, "लेकिन देखिए, यह वंडरफुल था कि वह यहां पहले से ही वंचितों में अंडर डॉग थीं. फिर वह उभरी."
बता दें, स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था. जबकि सना सईद पहले ने पहले कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाया हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं